Q4 में भारी घाटे के बावजूद उड़ा IndiGo का शेयर, 2 ब्रोकरेज हैं बुलिश, 37% तक अपसाइड का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने InterGlobe Aviation पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने इसके शेयरों के लिए 6020 का टारगेट प्राइस बताया है. जो 29 मई के भाव से करीब 37 फीसदी ऊपर है. वहीं EMKAY ने 5200 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है.

IndiGo Share Price Target : एयरलाइन कंपनी InterGlobe Aviation (IndiGo) के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर करीब 5 फीसदी तक उछल गया. सुबह करीब 11:10 बजे यह शेयर 4,633.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. दिलचस्प बात यह है कि यह तेजी ऐसे समय आई है जब कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में 2,537 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3,068 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. ऐसे में सवाल उठता है कि घाटे के बावजूद निवेशक शेयर में खरीदारी क्यों कर रहे हैं?
घाटे की बड़ी वजह थी Forex Loss
कंपनी के तिमाही नतीजों पर सबसे बड़ा असर रुपये की कमजोरी से पड़ा. मार्च तिमाही के दौरान रुपये में आई गिरावट की वजह से IndiGo को बड़ा Foreign Exchange (Forex) Loss झेलना पड़ा, जिससे कंपनी का Bottom Line प्रभावित हुआ. जानकारों का मानना है कि यह नुकसान मुख्य रूप से करेंसी मूवमेंट और अकाउंटिंग एडजस्टमेंट से जुड़ा था, न कि कंपनी के मुख्य कारोबार में किसी कमजोरी का संकेत. यही वजह है कि निवेशक इस घाटे को स्थायी समस्या के रूप में नहीं देख रहे हैं.
कारोबार की तस्वीर रही मजबूत
अगर कंपनी के मुख्य कारोबार पर नजर डालें तो स्थिति काफी बेहतर दिखाई देती है. मार्च तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल आय बढ़कर 22,438 करोड़ रुपये पहुंच गई. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन लागत बढ़ने जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने अपनी क्षमता (Capacity) बढ़ाना जारी रखा.
IndiGo ने घरेलू विमानन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ भी बरकरार रखी है, जो निवेशकों के भरोसे को मजबूत करती है.
विस्तार योजनाओं पर है बाजार की नजर
निवेशक केवल एक तिमाही के नतीजों पर नहीं, बल्कि कंपनी की लंबी अवधि की विकास योजनाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में IndiGo ने विमान, इंजन और अन्य एविएशन एसेट्स की खरीद के लिए 45 करोड़ डॉलर तक निवेश करने की मंजूरी दी है. यह कदम बताता है कि कंपनी भविष्य की मांग को लेकर काफी आश्वस्त है.
International Expansion से उम्मीदें
कंपनी लगातार अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार कर रही है. IndiGo नए विदेशी रूट जोड़ रही है, नए डेस्टिनेशन लॉन्च कर रही है और अपने बेड़े (Fleet) का आकार बढ़ा रही है. इससे घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कंपनी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है.
ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने InterGlobe Aviation पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने इसके शेयरों के लिए 6020 का टारगेट प्राइस बताया है. जो 29 मई के भाव से करीब 37 फीसदी ऊपर है. वहीं EMKAY ने 5200 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है.
इसे भी पढ़ें- 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.