Elara Capital ने HAL पर दी Buy रेटिंग, Tejas डिलीवरी से बढ़ी उम्मीदें, जानें कहां तक जायेंगे शेयर?
हालांकि मजबूत आउटलुक के बावजूद HAL के शेयर में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली. Hindustan Aeronautics का शेयर करीब 3.13 प्रतिशत गिरकर 4,249 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक करीब 11 प्रतिशत टूटा है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर में करीब 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
HAL Target Price : डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Hindustan Aeronautics यानी HAL को लेकर ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने अपना नजरिया और मजबूत किया है. ब्रोकरेज ने स्टॉक को Accumulate से अपग्रेड कर Buy रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5,350 रुपये कर दिया है. Elara का मानना है कि Tejas Mk 1A की डिलीवरी शुरू होने के बाद कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार पकड़ सकती है. ब्रोकरेज के मुताबिक HAL अगस्त-सितंबर 2026 तक LCA Tejas Mk 1A की पहली खेप डिलीवर करने की तैयारी में है. यह डिलीवरी करीब दो साल की देरी के बाद होने जा रही है. देरी की वजह GE इंजन सप्लाई में दिक्कत और कुछ कंपोनेंट्स के इंटीग्रेशन से जुड़ी समस्याएं रही थीं.
FY27 में 15-20 Tejas डिलीवरी का लक्ष्य
HAL मैनेजमेंट ने FY27 में 15 से 20 Tejas विमान डिलीवर करने का लक्ष्य रखा है. कंपनी के पास फिलहाल 6 इंजन उपलब्ध हैं और इस साल GE से 15-20 इंजन मिलने की उम्मीद है. Elara का अनुमान भी करीब 15 विमानों की डिलीवरी का है. इसके अलावा कंपनी ने HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट का प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है, जिसकी डिलीवरी FY27 में करीब 20 यूनिट रहने की उम्मीद है. इसके बाद डिलीवरी की रफ्तार और तेज हो सकती है.
FY27 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ की उम्मीद
HAL मैनेजमेंट को भरोसा है कि FY27 में कंपनी 10-12 प्रतिशत से ज्यादा की सेल्स ग्रोथ दर्ज कर सकती है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से आएगी, जहां Tejas और HTT-40 की डिलीवरी बड़ा रोल निभाएगी. साथ ही ROH यानी Repair and Overhaul बिजनेस में भी स्थिर ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. कंपनी ने कहा कि मौजूदा मार्जिन लेवल भी बरकरार रह सकता है.
अगले 2 साल में 9 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर पाइपलाइन
- Elara Capital के मुताबिक HAL के पास अगले दो साल के लिए करीब 9 लाख करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है, जिससे कंपनी की लंबी अवधि की रेवेन्यू विजिबिलिटी मजबूत दिख रही है.
- ब्रोकरेज का मानना है कि बढ़ती इंडिजेनाइजेशन, मजबूत ऑर्डरबुक, संभावित Su-57 डील और एयरक्राफ्ट व हेलिकॉप्टर एक्सपोर्ट के अवसर HAL को भारत के डिफेंस सेक्टर का मजबूत कंपाउंडर बना सकते हैं.
शेयर में दबाव, लेकिन ब्रोकरेज बुलिश
- हालांकि मजबूत आउटलुक के बावजूद HAL के शेयर में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली. Hindustan Aeronautics का शेयर करीब 3.13 प्रतिशत गिरकर 4,249 रुपये पर ट्रेड करता दिखा.
- पिछले एक हफ्ते में स्टॉक करीब 11 प्रतिशत टूटा है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर में करीब 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि मौजूदा स्तर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकता है.
इसे भी पढ़ें-बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा टूटा, रुपया 96.17 पर खुला; ऑटो स्टॉक्स फिसले
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SAIL के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, दिया इतने रुपये का टारगेट; BUY-Sell और Hold… जानें- एक्सपर्ट की राय
Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
सेंसेक्स 1000 प्वाइंट टूटा पर 11% उछला ये शिपिंग स्टॉक, कंपनी में FIIs ने लिया है 30% स्टेक, कर्ज मुक्त भी
