IT Sector Recovery: Q1 नतीजों ने बदला एक्सपर्ट्स का मूड, क्या IT स्टॉक्स में आया खरीदारी का मौका?
हाल के Q1 नतीजों और तकनीकी संकेतों के बीच आईटी सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. पहले सतर्क रहने वाले विशेषज्ञ भी अब इस क्षेत्र में निवेश के अवसर देख रहे हैं. एसआर वेल्थ के फाउंडर लोकेश सेठिया ने बताया कि उनकी पहले की आईटी से दूर रहने की सलाह अब बदल गई है. इसका मुख्य कारण भारतीय आईटी कंपनियों द्वारा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में बढ़ते निवेश, एआई से संबंधित बिजनेस भारतीय कंपनियों की ओर आने की उम्मीद और मई 2024 के बाद से आईटी सूचकांक में 8% से अधिक की तेजी है.
निर्वैंटेस रिसर्च के वरुण एन जोशी ने भी आईटी शेयरों में सकारात्मक रुझान दिखाया है. उन्होंने कहा कि निफ्टी आईटी मिड कैप शेयरों में अर्निंग विजिबिलिटी बेहतर है. वरुण जोशी ने ओएफएसएस में मुनाफावसूली कर एमफेसिस में निवेश की सलाह दी है.