बल्क डील के बाद फिर रॉकेट बना ये शेयर, एक महीने में 38% की आई रैली, FII ने बढ़ाई होल्डिंग; रखें नजर
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FII की हिस्सेदारी बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर 2025 तिमाही में 14.11 प्रतिशत थी. इसी दौरान प्रमोटरों की हिस्सेदारी भी मामूली बढ़कर 62.86 प्रतिशत हो गई, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 15.23 प्रतिशत से घटकर 14.13 प्रतिशत रह गई.

Kalyan Jewellers India Share Price : मंगलवार को बाजार में कमजोरी के बावजूद Kalyan Jewellers India के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़कर 531.05 रुपये पर पहुंच गया. हालिया तेजी के पीछे बल्क डील और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बढ़ती हिस्सेदारी को प्रमुख वजह माना जा रहा है.
एक महीने में 38 प्रतिशत का रिटर्न
Kalyan Jewellers के शेयर ने पिछले एक महीने में निवेशकों को 38.51 प्रतिशत का दमदार रिटर्न दिया है. इस दौरान शेयर में 147.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले छह महीनों में शेयर करीब 10.43 प्रतिशत चढ़ा है. कंपनी के पहले तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद शेयर में लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है.
13 जुलाई को हुई बड़ी बल्क डील
एनएसई के बल्क डील आंकड़ों के मुताबिक, HRTI Private Limited ने 13 जुलाई 2026 को 81,17,916 शेयर औसतन 509.67 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे. इसी दिन कंपनी ने 83,05,158 शेयर औसतन 509.56 रुपये प्रति शेयर पर बेचे भी.
वहीं, Graviton Research Capital LLP ने 1,05,93,217 शेयर औसतन 502.88 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे और उसी दिन लगभग समान कीमत पर इंट्राडे कारोबार के तहत उतने ही शेयर बेच दिए.
FII ने बढ़ाई हिस्सेदारी
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FII की हिस्सेदारी बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर 2025 तिमाही में 14.11 प्रतिशत थी. इसी दौरान प्रमोटरों की हिस्सेदारी भी मामूली बढ़कर 62.86 प्रतिशत हो गई, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 15.23 प्रतिशत से घटकर 14.13 प्रतिशत रह गई. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 7.90 प्रतिशत से बढ़कर 8.46 प्रतिशत हो गई.
कंपनी का कारोबार
Kalyan Jewellers India Ltd देश की प्रमुख ज्वेलरी रिटेल कंपनियों में शामिल है. कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी और इसका मुख्यालय केरल के त्रिशूर में है. कंपनी भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना, हीरा और अन्य ज्वेलरी की बिक्री करती है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.