लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए इन 5 शेयरों पर रखें नजर, अगले 5 साल में दिख सकती है दमदार ग्रोथ; लिस्ट में Tata Motors भी शामिल
लंबे समय के लिए निवेश की योजना बना रहे निवेशकों के लिए Tata Motors Passenger Vehicles, Netweb Technologies, Waaree Energies, KPI Green Energy और Jeena Sikho Lifecare जैसे शेयर चर्चा में हैं. इन कंपनियों ने अगले चार से पांच वर्षों के लिए रेवेन्यू, मुनाफा, प्रोडक्शन कैपिसिटी और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के टारगेट तय किए हैं.

कंपनियों ने अगले चार से पांच वर्षों के लिए रेवेन्यू, मुनाफा, प्रोडक्शन कैपिसिटी और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के टारगेट तय किए हैं. Image Credit: money9live
Long Term Investment: देश की इकोनॉमी आने वाले वर्षों में तेज रफ्तार से आगे बढ़ने की उम्मीद है. इसका फायदा ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे सेक्टर की कंपनियों को मिल सकता है. कई लिस्टेड कंपनियों ने अगले चार से पांच वर्षों के लिए आक्रामक विस्तार योजनाएं पेश की हैं. इन प्रोजेक्ट में रेवेन्यू बढाने, प्रोडक्शन कैपिसिटी विस्तार, बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने और मुनाफा बढ़ाने के टारगेट शामिल हैं. अगर कंपनियां अपने तय टारगेट को हासिल करती हैं, तो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर अवसर बन सकते हैं.
Tata Motors Passenger Vehicles
- Tata Motors Passenger Vehicles का मार्केट कैपेसिटी करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये है. कंपनी भारत की सबसे बड़ी यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चिरिंग में शामिल है.
- मैनेजमेंट ने अगले पांच वर्षों में 37500 करोड़ से 40000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है.कंपनी का टारगेट FY31 तक सालाना यात्री वाहन बिक्री 12 लाख यूनिट से अधिक करना है.
- इसके साथ ही बाजार हिस्सेदारी 20 फीसदी तक पहुंचाने की योजना है. Tata Motors छह नए मॉडल लॉन्च करेगी, जिससे कुल मॉडल की संख्या 15 हो जाएगी.
- प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाकर 13 लाख यूनिट करने और इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी कुल बिक्री का 30 फीसदी तक ले जाने का टारगेट रखा गया है. कंपनी FY31 तक 1.4 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 20 फीसदी EBITDA मार्जिन हासिल करना चाहती है.
Netweb Technologies
- Netweb Technologies India का मार्केट कैपेसिटी लगभग 27500 करोड़ रुपये है. कंपनी हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, AI सिस्टम, प्राइवेट क्लाउड, सर्वर और डेटा सेंटर सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है.
- कंपनी ने अगले कुछ वर्षों के लिए हर साल 35 से 40 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का टारगेट रखा है. साथ ही EBITDA मार्जिन 13 से 14 फीसदी बनाए रखने की योजना है.
- AI, डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी अपने प्रोडक्शन पोर्टफोलियो और बाजार हिस्सेदारी का विस्तार करना चाहती है.
Waaree Energies
- Waaree Energies का मार्केट कैपेसिटी करीब 84952 करोड़ रुपये है. कंपनी सोलर मॉड्यूल और सोलर सेल मैन्युफैक्चिरिंग के साथ EPC सर्विस भी देती है. वित्त वर्ष 2025–26 में कंपनी का रेवेन्यू 26537 रुपये रहा.
- मैनेजमेंट ने अगले पांच वर्षों से कम समय में इसे बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का टारगेट रखा है.
- इसके लिए कंपनी सोलर मॉड्यूल और सेल प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ा रही है. घरेलू और वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग का लाभ उठाने के लिए लगातार निवेश किया जा रहा है.
KPI Green Energy
- KPI Green Energy का मार्केट कैपेसिटी करीब 7860 करोड़ रुपये है. कंपनी सोलर और हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट के विकास, ऑपरेशन और रखरखाव का काम करती है.
- कंपनी ने 2030 तक 50 से 60 फीसदी रेवेन्यू CAGR हासिल करने का टारगेट रखा है. इसके अलावा FY26 की चौथी तिमाही के दौरान मैनेजमेंट ने हर साल 40 से 50 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ बनाए रखने का भरोसा जताया.
- मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन और नई प्रोजेक्ट के दम पर कंपनी भविष्य में तेज विस्तार की उम्मीद कर रही है.
Jeena Sikho Lifecare
- Jeena Sikho Lifecare का मार्केट कैपेसिटी लगभग 7565 करोड़ रुपये है. कंपनी आयुर्वेद बेस्ड हॉस्पिटल, क्लिनिक, वेलनेस सेंटर और शुद्धि ब्रांड के तहत हेल्थ प्रोडक्ट का कारोबार करती है.
- मैनेजमेंट ने FY27 में कम से कम 300 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल करने का टारगेट रखा है. वहीं अगले तीन से पांच वर्षों में 3000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त करने की योजना है.
- इसका मतलब करीब 39 फीसदी रेवेन्यू CAGR हो सकता है. कंपनी का अनुमान है कि अगले चार वर्षों में उसका नेट प्रॉफिट चार से पांच गुना तक बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.