कम P/E वाले ये 3 स्टॉक्स बन सकते हैं कुबरे का खजाना, सस्ती वैल्यूएशन और मजबूत फंडामेंटल है ताकत, लिस्ट में Suzlon समेत ये शेयर
Suzlon Energy समेत कुछ मिडकैप स्टॉक्स कम P/E के चलते अंडरवैल्यूड नजर आ रहे हैं. मगर मजबूत फंडामेंटल, अच्छे रिटर्न रेशियो और सेक्टर ग्रोथ के कारण इन शेयरों में लॉन्ग टर्म में तेज उछाल की संभावना है. ऐसे में ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकते हैं.

Less P/E Ratio Shares: शेयर बाजार में मिडकैप स्टॉक्स को अक्सर ग्रोथ का अगला पड़ाव माना जाता है. ये कंपनियां ना तो बहुत छोटी होती हैं और ना ही पूरी तरह से मैच्योर, इसलिए इनमें ग्रोथ की अच्छी संभावना बनी रहती है. खासतौर पर जब कोई स्टॉक अपने सेक्टर के औसत P/E से कम पर ट्रेड कर रहा हो, तो वह निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर बन सकता है. इसका सीधा मतलब होता है कि कंपनी की कमाई के मुकाबले उसका शेयर अभी सस्ता है और भविष्य में उसमें तेजी की गुंजाइश हो सकती है. आज हम आपको तीन दिग्गज और फंडामेंटली स्ट्रांग कंपनियों के बारे में बताएंगे.
Torrent Power
Torrent Power का P/E रेशियो 23.12 है, जो इसके इंडस्ट्री एवरेज 26 से कम है. यह संकेत देता है कि स्टॉक में अभी वैल्यू मौजूद है. कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत और डाइवर्सिफाइड है, क्योंकि यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, तीनों सेगमेंट में काम करती है. गुजरात समेत कई राज्यों में इसकी मजबूत पकड़ है और कंपनी लॉन्ग टर्म पावर सप्लाई एग्रीमेंट्स के जरिए स्थिर इनकम जनरेट करती है. इसके अलावा, कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी यानी सोलर और विंड सेक्टर में भी तेजी से विस्तार कर रही है, जो भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट करता है.
इसका ROCE 16% और ROE 19% है, यह दिखाते हैं कि कंपनी पूंजी का बेहतर उपयोग कर रही है. ऐसे में यह स्टॉक उन निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकता है जो स्थिरता के साथ ग्रोथ चाहते हैं. इसके शेयर की बात करें तो इसकी वर्तमान कीमत 1506.40 रुपये है.
GRSE
डिफेंस का दिग्गज खिलाड़ी Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) का P/E 41.98 है, जो इंडस्ट्री एवरेज 4.70 से कम है. डिफेंस सेक्टर में बढ़ते सरकारी खर्च और मेक इन इंडिया पहल के चलते इस कंपनी के लिए आगे बड़े अवसर बन रहे हैं. जिससे ये आने वाले दिनों में किसी कुबरे के खजाने से कम नहीं होगा. चूंकि GRSE भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है और भारतीय नौसेना तथा कोस्ट गार्ड के लिए अत्याधुनिक युद्धपोत और अन्य जहाज बनाती है. कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है, इसलिए भविष्य में भी इसकी कमाई बेहतर रहने की उम्मीद है.
इसका ROCE 36.6% और ROE 27.6% इसे एक हाई-एफिशिएंसी कंपनी बनाते हैं. इतना ही नहीं, यह भारत की पहली कंपनी है जिसने युद्धपोत का निर्यात किया है, जिससे इसके ग्लोबल एक्सपेंशन की संभावनाएं भी बढ़ती हैं. इसके शेयर पर नजर डालें तो GRSE के स्टॉक की कीमत 2591 रुपये है.
यह भी पढ़ें: एक डील और रॉकेट हो गया MTAR Tech का शेयर, एक दिन में 10% चढ़ा, ऑर्डर बुक भी ₹2,800 करोड़ पहुंचने की उम्मीद
Suzlon Energy
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सरकार के बढ़ते फोकस और क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग के चलते Suzlon के लिए आगे ग्रोथ के बड़े मौके हैं. कंपनी विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरिंग से लेकर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तक एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस देती है. Suzlon Energy का P/E 19.35 है, जो इंडस्ट्री एवरेज 46.58 से काफी नीचे है. यह इसे इस लिस्ट का सबसे सस्ता स्टॉक बनाता है.
इसका ROCE 32.5% और ROE 41.4% है. यह मजबूत रिटर्न रेशियो यह दिखाते हैं कि कंपनी तेजी से अपनी स्थिति सुधार रही है. पिछले कुछ सालों में कर्ज कम करने और ऑपरेशन मजबूत करने पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है, जिसका असर अब प्रदर्शन में दिख रहा है. इसके शेयर की वर्तमान कीमत ₹49.19 है. 15 अप्रैल, 2026 को इसमें 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.