एक डील और रॉकेट हो गया MTAR Tech का शेयर, एक दिन में 10% चढ़ा, ऑर्डर बुक भी ₹2,800 करोड़ पहुंचने की उम्मीद
MTAR Technologies Ltd के शेयर में एक दिन में करीब 10% की जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को Bloom Energy की सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में ब्लूम एनर्जी के ओरेकल से हुई डील का फायदा MTAR Tech को होगा.
MTAR Tech Share Price: भारतीय प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपनी MTAR Tech के शेयरों में बुधवार, 15 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली. यह करीब 10% तक उछल गया. इस तेजी की बड़ी वजह एक रिपोर्ट रही, जिसमें बताया गया कि Bloom Energy ने Oracle के साथ अपने करार का विस्तार किया है और इसके तहत 2.8 गीगावॉट तक फ्यूल सेल सप्लाई की जाएगी. इस डील का सीधा फायदा MTAR Tech को मिल सकता है.
MTAR को कैसा मिलेगा फायदा?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक MTAR कंपनी Bloom Energy की सप्लाई चेन में बेहद अहम भूमिका निभाती है. कंपनी की कुल कमाई का करीब 55% से 65% हिस्सा Bloom Energy से ही आता है. इतना ही नहीं, MTAR Tech Bloom के सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल और इलेक्ट्रोलाइजर प्रोग्राम के लिए एक रणनीतिक सप्लायर है और इलेक्ट्रोलाइजर यूनिट्स के लिए तो यह इकलौती सप्लायर है. चूंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते इस्तेमाल से बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए Oracle और Bloom Energy के बीच यह बड़ा करार हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती 1.2 गीगावॉट क्षमता का काम पहले ही शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा. फ्यूल सेल तकनीक पारंपरिक बिजली उत्पादन के मुकाबले ज्यादा साफ और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि इसमें केमिकल रिएक्शन के जरिए बिजली पैदा होती है. यही वजह है कि आने वाले समय में इस सेक्टर की डिमांड और बढ़ने की उम्मीद है. जिसका फायदा MTAR को मिलेगा.
शेयर में उछाल
MTAR के शेयर की कीमत सुबह 10:13 बजे तक ₹4,809.80 रुपये दर्ज की गई. जबकि आज इसका इंट्रा डे हाई अभी तक 4850 रुपये दर्ज किया गया. यानी ये अपने पिछले बंद भाव 4,397.40 रुपये से करीब 10.3% उछल गया. पिछले एक महीने में शेयर 40% से ज्यादा चढ़ चुका है, जबकि इस साल अब तक इसमें 100% से ज्यादा की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें: Tata Steel समेत ये 3 कंपनियां तेजी से घटा रहीं कर्ज, कैश किंग बनने की होड़, शेयरों पर रखें नजर, बन सकता है बड़ा मौका
कंपनी की प्लानिंग
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक MTAR Tech वित्त वर्ष 2027 तक 50% रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने की राह पर है. साथ ही, वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2,800 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव का सप्लाई चेन पर अभी असर नहीं पड़ा है, लेकिन फ्रेट कॉस्ट जरूर बढ़ी है. MTAR Tech ने भारत के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर प्रोजेक्ट में करीब 70% योगदान दिया है, जहां हर रिएक्टर में ₹1,500 करोड़ तक का काम शामिल है. देश में कुल 10 से 15 ऐसे रिएक्टरों की जरूरत बताई जा रही है, जिससे कंपनी के लिए आगे बड़े मौके बन सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 3 शेयरों पर ICICI Direct का तगड़ा दांव! मिल सकता 74% तक का रिटर्न, जानें लिस्ट में कौन-कौन से नाम?
रेलवे खर्च करेगी ₹1.53 लाख करोड़! RVNL, Titagarh Rail समेत इन कंपनियों को हो सकता फायदा, रखें शेयरों पर नजर
Sensex 1245 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार; बाजार में रैली, इंडिगो-हिंडाल्को चमके, ONGC पर दिखा प्रेशर
