इस PSU कंपनी के शेयर पर रखें नजर, RVNL से मिला ₹255 करोड़ का ऑर्डर, दे चुकी है 173% का रिटर्न, कर्ज भी लगभग जीरो

RailTel Corporation को RVL से ₹255 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे शेयर में हलचल की उम्मीद है. कंपनी को मिले इस ऑर्डर से इसकी ग्रोथ मं मदद मिलने की उम्‍मीद है. इससे लंबी अवधि की कमाई दिख रही है. कंपनी पर कर्ज लगभग ना के बराबर है. ऐसे मं इसमें ग्रोथ की संभावनाएं बरकरार है.

RailTel share Image Credit: PTI/Canva

RailTel Share in focus: सरकारी टेलीकॉम कंपनी RailTel Corporation of India Ltd के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. दरअसल इस PSU कंपनी को रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के बिजनेस आउटलुक को मजबूती मिलने की उम्‍मीद है. ये कॉन्‍ट्रैक्‍ट कंपनी को रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL से मिला है. जिसकी वैल्‍यू ₹255.27 करोड़ की है.

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत रेलवे टनलों में एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए जाएंगे. यह प्रोजेक्ट टनल T-8 से T-11 और चार स्टेशनों को कवर करेगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 36 किलोमीटर है. इस काम में VHF कम्युनिकेशन, CCTV, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पॉइंट जैसे आधुनिक सिस्टम शामिल होंगे, जो रेलवे सुरक्षा और संचालन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

क्‍या है डेडलाइन?

इस प्रोजेक्ट की समयसीमा अप्रैल 2028 तक तय की गई है, यानी कंपनी को लंबे समय तक काम की स्थिरता और रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलेगी. इससे पहले भी कंपनी को नेशनल इंफॉर्मेटिक्‍स सेंटर सर्विसेज इनकॉर्पोरेटेड (NICSI) से ₹42.63 करोड़ का ऑर्डर मिला था, जो नेशनल नॉलेज नेटवर्क प्रोजेक्ट से जुड़ा है और इस प्रोजेक्‍ट को मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा. लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से साफ है कि RailTel सरकारी और टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट्स में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे ₹14.1 करोड़ के नए शेयर, इस ऑटो कंपनी पर दांव, एंट्री से रॉकेट हुआ स्टॉक, एक हफ्ते में 19% भागा

शेयर का हाल

शेयर बाजार में भले ही कंपनी का स्टॉक सोमवार को हल्की गिरावट के साथ ₹284 पर बंद हुआ हो, लेकिन इतने बड़े ऑर्डर के बाद इसमें आगे हलचल देखने को मिल सकती है. साल भर का इसका प्रदर्शन भले ही खास ना रहा हो, लेकिन 3 साल में ये 173 फीसदी का रिटर्न दे चुकी है. अब इस नए ऑर्डर से RailTel का बड़ा बूस्‍ट मिलने और आने वाले समय में ग्रोथ की नई राह खोलने में मदद मिलेगी. चूंकि कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.03 है यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है. ऐसे में इसमें ग्रोथ की काफी संभावनाए हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.