RVNL के शेयर फिर मचाएंगे धूम, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह; जानें- कितने रुपये तक उछल सकता है स्टॉक

RVNL Share Price Target: रेल विकास निगम लिमिटेड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और निर्माण के क्षेत्र में काम करती है. पिछले कुछ साल से आई गिरावट से निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार दी हैं. आने वाले समय में इस शेयर की चाल कैसी रहेगी और ये फिर कब रफ्तार की पटरी पर लौटेगा, आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

आरवीएनएल के शेयर में आएगी तेजी. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

RVNL Share Price Target: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर ने एक समय पर अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह शेयर सुस्त हो गया है. अगर पिछले पांच साल में में इस शेयर की चाल पर नजर डालें, तो इसने 800 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. लेकिन पिछले कुछ साल से आई गिरावट से निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार दी हैं. आने वाले समय में इस शेयर की चाल कैसी रहेगी और ये फिर कब रफ्तार की पटरी पर लौटेगा, आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं.

क्या काम करती है RVNL?

रेल विकास निगम लिमिटेड रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और निर्माण के क्षेत्र में काम करती है. यह कंपनी महत्वपूर्ण पोर्ट लिंकेज भी उपलब्ध कराती है, जिसमें भीतरी इलाकों के पोर्ट को जोड़ने वाले कॉरिडोर भी शामिल हैं. इसके रेलवे प्रोजेक्ट्स में नई लाइनें, दोहरीकरण, गेज परिवर्तन, रेलवे विद्युतीकरण, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, वर्कशॉप, बड़े पुल, केबल-स्टेड पुलों का निर्माण और संस्थागत इमारतें शामिल हैं. इस कंपनी की स्थापना 24 जनवरी, 2003 को हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है.

शेयर में आएगी तेजी?

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पर स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट VLA Ambala ने अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 271 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं और 240 रुपये का स्टॉपलॉस रखें. टारगेट को लेकर उन्होंने कहा कि तीन से चार महीने के भीतर स्टॉक पर 300 से 350 रुपये तक का टारगेट रख सकते हैं.

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने दिसंबर तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया, जिसमें मुनाफा थोड़ा बढ़ा, हालांकि अधिक खर्चों की वजह से मार्जिन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो पाई. इस सरकारी रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने Q3FY26 में 324 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 312 करोड़ रुपये से लगभग 4 फीसदी ज्यादा है. मुनाफे में यह सुधार, टॉपलाइन में मामूली बढ़ोतरी और लागत के लगातार दबाव के बावजूद हुआ.

ऑपरेशनल रेवेन्यू

ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% बढ़कर 4,684 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q3FY25 में यह 4,567 करोड़ रुपये था.252 करोड़ रुपये की अन्य आय को मिलाकर, इस तिमाही की कुल आय 4,936 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के 4,836 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: इस FMCG स्टॉक पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! 41% तक रिटर्न का अनुमान, जानें क्यों आएगी रैली?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.