इस FMCG स्टॉक पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव! 41% तक रिटर्न का अनुमान, जानें क्यों आएगी रैली?
कंपनी के शेयरों में सोमवार को दबाव में नजर आया. कारोबार के दौरान यह करीब 2.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 424.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 2.67 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि तीन महीनों में यह 18.64 प्रतिशत गिरा है. एक साल में स्टॉक में करीब 7.92 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.
Dabur India Share Price: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी Dabur India ने Q4 FY26 के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी किया है, जिस पर ब्रोकरेज हाउस BNP Paribas Securities ने अपनी रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के घरेलू कारोबार में डिमांड में सुधार के संकेत मिले हैं, हालांकि कुछ सेगमेंट में अभी भी दबाव बना हुआ है. यह शेयर अपने एक साल के हाई से 27 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.
क्या रहा Q4 अपडेट
Dabur के इंडिया FMCG बिजनेस में तिमाही आधार पर डिमांड में रिकवरी देखने को मिली है. कंपनी का अनुमान है कि घरेलू कारोबार में सालाना आधार पर हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज हो सकती है, जो करीब 7.5 प्रतिशत के आसपास रह सकती है. सेगमेंट के लिहाज से देखें तो HPC (होम एंड पर्सनल केयर) बिजनेस में डबल डिजिट ग्रोथ रही, जबकि हेल्थकेयर और फूड्स एंड बेवरेज सेगमेंट में लो सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है. इंटरनेशनल बिजनेस की बात करें तो रुपये के हिसाब से इसमें भी लो सिंगल डिजिट ग्रोथ रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मिड सिंगल डिजिट यानी करीब 4.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट रेवेन्यू से ज्यादा तेजी से बढ़ा है.
BNP Paribas का नजरिया
ब्रोकरेज के अनुसार, Dabur ने FY26 के दूसरे हाफ के लिए मिड से हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ का गाइडेंस दिया था, लेकिन मौजूदा ग्रोथ उस रेंज के निचले स्तर पर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हेल्थकेयर और फूड्स एंड बेवरेज सेगमेंट पिछले 6 तिमाहियों से दबाव में हैं और Q4 में भी यही ट्रेंड जारी रहा. इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में असर की वजह से इंटरनेशनल बिजनेस की ग्रोथ भी कमजोर रही है. हालांकि, कंपनी ने बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट में ग्रोथ रेवेन्यू से ज्यादा रही, जो ब्रोकरेज के अनुमान से बेहतर है.
टारगेट प्राइस और रेटिंग
BNP Paribas ने Dabur पर पॉजिटिव नजरिया रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 590 रुपये रखा है. मौजूदा कीमत 417.3 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 41 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का संकेत दिया गया है.
आगे का आउटलुक
कंपनी का कहना है कि आगे चलकर घरेलू डिमांड में धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है, क्योंकि खपत के ट्रेंड बेहतर हो रहे हैं. साथ ही कंपनी ग्लोबल हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी जोखिम को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी.
शेयर का हाल
Dabur का शेयर सोमवार को दबाव में ट्रेड करता नजर आया. कारोबार के दौरान यह करीब 2.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 424.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 2.67 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि तीन महीनों में यह 18.64 प्रतिशत गिरा है. एक साल में स्टॉक में करीब 7.92 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.
इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार का सुपरस्टार शेयर! 7 ट्रेडिंग सेशन में 61 फीसदी चढ़ा स्टॉक, जानें क्यों मचा रहा गदर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RVNL के शेयर फिर मचाएंगे धूम, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह; जानें- कितने रुपये तक उछल सकता है स्टॉक
Paytm पर बढ़ा घरेलू निवेशकों का भरोसा, 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी, अब भारतीय कंट्रोल में कंपनी
अमेरिकी बाजार से आई बड़ी खबर, बुधवार को भागेंगे IT शेयर? जानें किन वजहों से दिखेगी हलचल!
