गिरते बाजार का सुपरस्टार शेयर! 7 ट्रेडिंग सेशन में 61 फीसदी चढ़ा स्टॉक, जानें क्यों मचा रहा गदर?
Sejal Glass का शेयर सोमवार को 4.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 648.7 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 46.71 प्रतिशत चढ़ चुका है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में यह 17.24 प्रतिशत गिरा है, जबकि एक साल में 62.28 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है.
शेयर बाजार में 13 अप्रैल को माइक्रो-कैप कंपनी Sejal Glass Ltd के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का स्टॉक पिछले 7 ट्रेडिंग सेशन में 61 प्रतिशत से ज्यादा उछल चुका है, जिससे निवेशकों का ध्यान इस पर गया है. इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 747.38 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर सोमवार को 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंचकर 655.60 रुपये पर बंद हुए थे. पिछले एक हफ्ते में इस शेयर में करीब 47 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. मजे की बात तो ये है कि ये तेजी तब आई है जब बाजार में भारी उठापटक रहा है.
मजबूत ग्रोथ गाइडेंस
कंपनी ने FY26 के लिए करीब 400 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य दिया है. साथ ही मैनेजमेंट ने अगले साल कम से कम 25 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान जताया है. इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.
मार्जिन बढ़ने की उम्मीद
Sejal Glass ने EBITDA मार्जिन को FY26 में 16 से 16.5 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जो आगे चलकर करीब 18 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. बेहतर मार्जिन का मतलब कंपनी की कमाई में सुधार, जो शेयर के लिए पॉजिटिव संकेत है.
प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव
कंपनी अब हाई वैल्यू और स्पेशलिटी ग्लास सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है. इसमें फायर रेटेड, बुलेटप्रूफ और डिजिटल प्रिंटेड ग्लास जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. इससे कंपनी की कमाई ज्यादा स्थिर और मार्जिन बेहतर होने की उम्मीद है.
कैपेसिटी उपयोग में सुधार
नई यूनिट्स में प्रोडक्शन बढ़ने से कंपनी की कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बेहतर हो रही है. इससे ऑपरेटिंग लीवरेज का फायदा मिलेगा और मुनाफा बढ़ सकता है.
सीजनल डिमांड का फायदा
Q4 कंपनी के लिए आमतौर पर मजबूत तिमाही रहती है. इस बार भी सीजनल डिमांड और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स की वजह से कमाई मजबूत रहने की उम्मीद है.
वित्तीय प्रदर्शन
कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर 2024 के 61.61 करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2025 में 100.81 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 64 प्रतिशत की बढ़त. वहीं, नेट प्रॉफिट 3.40 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.08 करोड़ रुपये हो गया.
शेयर का हाल
Sejal Glass का शेयर सोमवार को 4.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 648.7 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 46.71 प्रतिशत चढ़ चुका है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में यह 17.24 प्रतिशत गिरा है, जबकि एक साल में 62.28 प्रतिशत की तेजी दिखा चुका है.
इसे भी पढ़ें- Nifty Outlook 15 April: डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल, निफ्टी ने लिया 20 EMA के पास सपोर्ट; जानें आगे एक्सपर्ट की राय
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
IFCI Share में 12% उछाल, NSE IPO की चर्चा से शेयर ने बनाया 52 हफ्ते का नया हाई
