Nifty Outlook 15 April: डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल, निफ्टी ने लिया 20 EMA के पास सपोर्ट; जानें आगे एक्सपर्ट की राय

निफ्टी के लिए 23,950–23,980 का जोन अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है और अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो शॉर्ट टर्म में 24,100 और उसके बाद 24,230 तक की तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं नीचे की तरफ 23,700–23,650 का जोन मजबूत सपोर्ट रहेगा.

निफ्टी आउटलुक Image Credit: canva

Nifty Outlook 15 April: 13 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 पर और निफ्टी 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत टूटकर 23,842.65 पर बंद हुआ. हालांकि दिन के निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जिससे बाजार में अभी भी खरीदारी का सपोर्ट बना हुआ नजर आता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने 15 अप्रैल के लिए अहम लेवल और रणनीति बताई हैं. दरअसल, 14 अप्रैल को बाजार बंद है.

24,100 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर बंपर तेजी

Bajaj Broking के अनुसार, निफ्टी ने गैप डाउन ओपनिंग के बाद करीब 300 अंकों की रिकवरी दिखाकर यह संकेत दिया है कि निचले स्तरों पर खरीदारी जारी है. हालांकि पिछले 6 सेशन में करीब 1800 अंकों की तेजी के चलते इंडेक्स ओवरबॉट जोन में पहुंच चुका है, ऐसे में 23,100 से 24,100 के बीच कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है. अगर निफ्टी 23,000 के नीचे फिसलता है तो कमजोरी बढ़ सकती है, जबकि 24,100 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर 24,300 और 24,700 तक की तेजी संभव है.

डेली चार्ट पर लंबी ग्रीन कैंडल

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का मानना है कि US-ईरान तनाव के चलते आई गिरावट के बावजूद बाजार ने निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखाई है और डेली चार्ट पर बना लंबा ग्रीन कैंडल बुल्स की वापसी का संकेत देता है. हाल के डाउनट्रेंड के बीच निफ्टी ने 23,555 का नया हायर लो बनाया है, जो पॉजिटिव संकेत है. उनके अनुसार 23,500 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा, जबकि 24,100 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

20 दिन के EMA के पास सपोर्ट

HDFC Securities के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट नंदिश शाह के अनुसार, निफ्टी ने 20 दिन के EMA के पास सपोर्ट लेकर 300 अंकों से ज्यादा की रिकवरी की है, जो बाजार में मजबूती का संकेत है. इंडेक्स अभी 5, 11 और 20 दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है, जिससे शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है. उनके मुताबिक 23,555 का स्तर मजबूत सपोर्ट रहेगा, जबकि 24,000–24,075 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है.

23,950–23,980 का जोन अहम रेजिस्टेंस

SBI Securities के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च हेड सुदीप शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,950–23,980 का जोन अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है और अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो शॉर्ट टर्म में 24,100 और उसके बाद 24,230 तक की तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं नीचे की तरफ 23,700–23,650 का जोन मजबूत सपोर्ट रहेगा, जहां से बाजार को सहारा मिल सकता है.

ये लेवल है मेक-ऑर-ब्रेक

SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा के अनुसार, निफ्टी इंडेक्स ने गैप-डाउन ओपनिंग के बाद इंट्राडे में शानदार रिकवरी दिखाई और 23,800 के स्तर को दोबारा हासिल करते हुए उसके ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा. यह संकेत देता है कि निचले स्तरों पर खरीदारी का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है और 23,500 का स्तर अब एक अहम “मेक-ऑर-ब्रेक” सपोर्ट के रूप में उभरकर सामने आया है. टेक्निकल नजरिए से देखें तो पिवट 0.382 Fibonacci Retracement स्तर के आसपास 23,770–23,750 के दायरे में है. जब तक इंडेक्स इस जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक रिकवरी का स्ट्रक्चर कायम रहेगा. हालांकि, इस स्तर के नीचे फिसलने पर बाजार में दोबारा दबाव देखने को मिल सकता है. वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी को 0.50 फिबोनाची रिट्रेसमेंट के करीब 24,260 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है. यह स्तर 50-DEMA के साथ मेल खाता है, जिससे यह एक मजबूत सप्लाई जोन बन जाता है.

इसे भी पढ़ें- टूटेंगे DMart के शेयर! ब्रोकरेज हाउस ने कहा- “बेचो” इतना जाएगा भाव, जानें क्या है वजह?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.