आखिर मंगलवार 14 अप्रैल को क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें- ट्रेडिंग बंद होने के पीछे क्या है वजह

Stock Market Holidays: इस साल बाजार में लगभग 10 और छुट्टियां तय हैं. आगे देखें तो, मई में बाजार की दो छुट्टियां होंगी, जिसके बाद जून में एक छुट्टी होगी. सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने दुनिया भर के बाजारों पर दबाव डाला है.

शेयर मार्केट में छुट्टी. Image Credit: Tv9 Network

Stock Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेगा. इसका मतलब है कि दोनों एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE)Z में ट्रेडिंग बंद रहेगी. मंगलवार को इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी.

शेयर बाजार बुधवार, 15 अप्रैल को फिर से खुलेगा. इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सत्र (सुबह 9:00 बजे –शाम 5:00 बजे) में बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र (शाम 5:00 बजे –रात 11:55 बजे) के लिए खुला रहेगा.

2026 में शेयर बाजार की छुट्टियां

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अप्रैल महीने की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी रहेगी. बाजार की अगली छुट्टी 1 मई को ‘महाराष्ट्र दिवस’ के अवसर पर निर्धारित है.

इस साल बाजार में लगभग 10 और छुट्टियां तय हैं. आगे देखें तो, मई में बाजार की दो छुट्टियां होंगी, जिसके बाद जून में एक छुट्टी होगी. जुलाई और अगस्त में शेयर बाजार में किसी अभी दिन ट्रेडिंग बंद नहीं रहेगी. यानी इन दोनों महीने में कोई भी छुट्टी बाजार के कैलेंडर में शामिल नहीं है. जबकि सितंबर और दिसंबर में एक-एक छुट्टी होगी.

वहीं, अक्टूबर और नवंबर में ट्रेडिंग की दो-दो छुट्टियां होंगी. दिसंबर में शेयर बाजार सिर्फ एक दिन क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को बंद रहेगा.

क्रम संख्यातारीखबाजार में छुट्टी
114-अप्रैल-2026डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
201-मई-2026महाराष्ट्र दिवस
328-मई-2026बकरीद
426-जून-2026मुहर्रम
514-सितंबर-2026गणेश चतुर्थी
602-अक्टूबर-2026महात्मा गांधी जयंती
720-अक्टूबर-2026दशहरा
810-नवंबर-2026दिवाली-बलिप्रतिपदा
924-नवंबर-2026प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
1025-दिसंबर-2026क्रिसमस

शेयर बाजार में गिरावट?

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने दुनिया भर के बाजारों पर दबाव डाला है, क्योंकि कच्चे तेल की सप्लाई वाला अहम रूट होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने बंद कर दिया है.

हालांकि, ईरान कुछ देशों की शिप को वहां से निकलने की अनुमति दे रहा है, जिसमें भारत भी शामिल है. लेकिन होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल क्रूड की कीमतें खौल रही हैं.

यह भी पढ़ें: समंदर में कैसे होती है नाकाबंदी, US थ्री आई से करेगा ब्लॉकेड! जानें कैसे रोके जाते हैं जहाज