टूटेंगे DMart के शेयर! ब्रोकरेज हाउस ने कहा- “बेचो” इतना जाएगा भाव, जानें क्या है वजह?
Avenue Supermarts का शेयर 13 अप्रैल को हल्की बढ़त के साथ 4,430.4 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. स्टॉक में पिछले एक हफ्ते में 1.56 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीनों में यह करीब 15.6 प्रतिशत चढ़ा है. सालभर में स्टॉक ने करीब 7.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
ब्रोकरेज हाउस Emkay ने Avenue Supermarts (DMart) पर कवरेज शुरू करते हुए ‘SELL’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 3,700 रुपये तय किया है. यह वैल्यूएशन DCF बेस्ड है, जिसमें करीब 93 प्रतिशत वैल्यू FY28 के अनुमानित EPS के 54x मल्टीपल से आती है, जबकि बाकी 7 प्रतिशत वैल्यू इसकी सब्सिडियरी से जुड़ी है. कंपनी के शेयर का शेयर सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 4,430.4 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे.
सीमित मार्केट शेयर और धीमा विस्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, DMart का ब्रांड मजबूत है, लेकिन कंपनी का टोटल एड्रेसेबल मार्केट (TAM) में विस्तार धीमा रहा है. कंपनी का मार्केट शेयर सिर्फ करीब 1.5 प्रतिशत है और यह भारत के रिटेल मार्केट के लगभग 50 प्रतिशत हिस्से को ही कवर करती है. तुलना करें तो Walmart अमेरिका में 7-8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ लगभग पूरे रिटेल TAM को कवर करता है.
क्विक कॉमर्स से बढ़ता दबाव
भारत में कंज्यूमर तेजी से क्विक कॉमर्स (QC) की ओर शिफ्ट हो रहा है. Emkay के अनुसार, बड़े शहरों में QC का हिस्सा मॉडर्न ट्रेड से 1.5 गुना तक पहुंच चुका है और अब यह अगले 50-100 शहरों में तेजी से फैल रहा है. प्राइसिंग एनालिसिस से पता चलता है कि QC कंपनियां अब सिर्फ सुविधा ही नहीं, बल्कि वैल्यू और प्रोडक्ट वैरायटी पर भी फोकस कर रही हैं, जिससे DMart के लिए प्रतिस्पर्धा और बढ़ सकती है.
मार्जिन और रिटर्न पर दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, DMart का प्रति स्टोर कैपेक्स करीब 60 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे FY23 से FY26 के बीच RoIC में करीब 600 बेसिस पॉइंट की गिरावट आकर यह लगभग 13 प्रतिशत पर आ गया है. हालांकि कंपनी ने स्टोर एक्सपेंशन और प्राइवेट लेबल्स में अच्छा काम किया है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन (करीब 70x 1 साल फॉरवर्ड P/E) पहले से ही काफी उम्मीदों को प्राइस में शामिल कर चुका है.
ग्रोथ अनुमान और जोखिम
Emkay ने FY25 से FY35 के बीच EBITDA में करीब 19 प्रतिशत CAGR का अनुमान लगाया है, जिसमें 6–7.5 प्रतिशत सेम स्टोर ग्रोथ (SSG), करीब 13 प्रतिशत स्टोर एक्सपेंशन और 200 बेसिस पॉइंट मार्जिन सुधार शामिल है. हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक कंपनी TAM में बड़ा विस्तार नहीं करती या हाई मार्जिन बिजनेस तेजी से नहीं बढ़ता, तब तक स्टॉक में बड़ी तेजी सीमित रह सकती है.
शेयर का हाल
Avenue Supermarts का शेयर 13 अप्रैल को हल्की बढ़त के साथ 4,430.4 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. स्टॉक में पिछले एक हफ्ते में 1.56 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि पिछले तीन महीनों में यह करीब 15.6 प्रतिशत चढ़ा है. सालभर में स्टॉक ने करीब 7.23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- शांति वार्ता फेल होने का साइड इफेक्ट, Sensex-Nifty धड़ाम, बाजार खुलते ही निवेशकों के डूबे ₹8.31 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
JAL डील पर सुनवाई टली, NCLAT ने अगली तारीख जल्द तय करने को कहा, अडानी ग्रुप के इस स्टॉक में हलचल
मधुसूदन केला ने खरीदे 5.19 करोड़ नए शेयर, इन 3 कंपनियों पर लगाया दांव; मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है स्टॉक
गिरते बाजार में EV स्टॉक्स में तेजी; एक खबर के भागे शेयर, Ather Energy, JBM Auto में आई रैली
