NLC India, eMudhra, Petronet LNG समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, आज आएंगे कई कंपनियों के नतीजे

आज शेयर बाजार में NLC India, Petronet LNG, eMudhra और Cholamandalam Investment के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे. NLC India ने ओडिशा में 3,200 मेगावाट पावर प्लांट के लिए 35,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की योजना बनाई है. Petronet LNG देश में 10 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जॉइंट वेंचर बनाएगी. वहीं, Infosys, Tata Motors, JSW Steel और Dr Reddy's समेत कई कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. Swiggy और Nuvoco Vistas के नतीजे भी चर्चा में हैं.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: money9 live

Highlights

  • NLC India की ओडिशा में 3,200 मेगावाट पावर प्लांट के लिए 35,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की योजना.
  • Petronet LNG और Gruner Renewable Energy देश में 10 CBG प्लांट लगाने के लिए बनाएंगे 50:50 जॉइंट वेंचर.
  • Swiggy का तिमाही घाटा घटकर 922 करोड़ रुपये हुआ, जबकि Nuvoco Vistas का मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़ा.

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे. एक तरफ इंफोसिस, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. वहीं, स्विगी, कोलगेट-पामोलिव इंडिया, नुवोको विस्टास और क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण जैसी कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं. इसके अलावा एनएलसी इंडिया के निवेश प्रस्ताव, पेट्रोनेट एलएनजी के जॉइंट वेंचर और चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के फंड जुटाने की योजना से भी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी. इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज, अडानी पावर और श्री सीमेंट अपने नतीजे जारी करेंगे.

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम, सीजी पावर, कोफोर्ज, क्रिसिल, सीएसबी बैंक, गोदरेज प्रॉपर्टीज, जिंदल स्टील, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. 24 अक्टूबर को कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, जेके सीमेंट और कैस्ट्रोल इंडिया समेत कई कंपनियां नतीजे घोषित करेंगी.

स्विगी का घाटा घटा, रेवेन्यू में 36% की बढ़त

स्विगी के सितंबर तिमाही के नतीजों में कारोबार की ग्रोथ देखने को मिली है. कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर घटकर 922 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,092 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 36.1 फीसदी बढ़कर 7,571 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 5,561 करोड़ रुपये था.

क्विक कॉमर्स कारोबार का रेवेन्यू 33.3 फीसदी बढ़कर 1,306 करोड़ रुपये और फूड डिलीवरी कारोबार का रेवेन्यू 21.6 फीसदी बढ़कर 2,338 करोड़ रुपये पहुंच गया.

कोलगेट, नुवोको और क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के नतीजे

कोलगेट-पामोलिव इंडिया का मुनाफा 4.3 फीसदी बढ़कर 341.6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 12.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,705.8 करोड़ रुपये पहुंच गया. नुवोको विस्टास का कंसोलिडेटेड मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़कर 65.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 13.5 फीसदी बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये हो गया.

क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 299 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और यह 501.6 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 31.3 फीसदी बढ़कर 1,350.7 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ब्लूस्टोन ज्वेलरी का घाटा घटकर 3.2 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का रेवेन्यू 45 फीसदी बढ़कर 745 करोड़ रुपये रहा. साइएंट का मुनाफा 7.3 फीसदी घटकर 132.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 25.5 फीसदी बढ़ा.

एनएलसी इंडिया और पेट्रोनेट एलएनजी में अहम हलचल

एनएलसी इंडिया ने ओडिशा में कोल गैसीफिकेशन, सिंथेसिस गैस के उत्पादन और बीच सैंड मिनरल प्रोसेसिंग फैसिलिटी की संभावनाएं तलाशने के लिए इंडस्ट्रियल प्रमोशन एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा के साथ समझौता पर साइन किए हैं. मिनरल प्रोसेसिंग फैसिलिटी में करीब 2,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश का अनुमान है.

कंपनी ओडिशा में 3,200 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल कोयला बेस्ड थर्मल पावर प्लांट डेवलपर करने की भी योजना बना रही है. इस प्रोजेक्ट में करीब 35,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश का प्रस्ताव है.

दूसरी तरफ, पेट्रोनेट एलएनजी ने ग्रूनर रिन्यूएबल एनर्जी के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर बनाने के लिए टर्म शीट पर साइन किए हैं. इसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में 18 टन प्रतिदिन क्षमता वाले 10 कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट पर कुल 1,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- 3 साल में 163% रिटर्न! इस AMC ने ₹9.50 के डिविडेंड का किया ऐलान; क्या आपके पास हैं ये शेयर?

चोलामंडलम, ईमुध्रा और बल्क डील पर नजर

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी का बोर्ड 28 अक्टूबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के जरिए इक्विटी शेयर जारी कर कैपिटल जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा. ईमुध्रा ने ग्लोबल एसएसएल/टीएलएस सर्टिफिकेट कारोबार से स्वेच्छा से बाहर निकलने और मुख्य एंटरप्राइज सॉल्यूशंस व ट्रस्ट सर्विसेज पर फोकस बढ़ाने का फैसला किया है.

बल्क डील में फिनएवेन्यू ग्रोथ फंड ने रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज के 3.66 लाख शेयर औसतन 112.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे. यह कंपनी की चुकता इक्विटी का 0.97 फीसदी है. वहीं, एलएंडटी ने कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट की 66.44 लाख यूनिट 75.59 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर खरीदीं. यह कुल बकाया यूनिट का 1.3 फीसदी है. इन सौदों और कंपनियों से जुड़ी घोषणाओं पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.