3 साल में 163% रिटर्न! इस AMC ने ₹9.50 के डिविडेंड का किया ऐलान; क्या आपके पास हैं ये शेयर?
Q2 FY27 के नतीजों की घोषणा के बाद, गुरुवार निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयर की कीमत 2 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुई. निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC ने बुधवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब यह है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों के पास बुधवार से पहले ये शेयर होने चाहिए.
Highlights
- AMC ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की.
- निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC ने बुधवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है.
- AMC के शेयर की कीमत 2.40 फीसदी गिरकर 976 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुई.
Nippon Life India Asset Management Shares: निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को गिरावट दर्ज की गई. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे घोषित किए थे. Q2 FY27 के नतीजों के साथ-साथ, AMC ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की. Q2 FY27 के नतीजों की घोषणा के बाद, गुरुवार निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के शेयर की कीमत 2 फीसदी से अधिक गिरकर बंद हुई.
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट डिविडेंड
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने गुरुवार को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 9.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया, जो कि फेस वैल्यू का 95 फीसदी है. कंपनी ने डिविडेंड पाने के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए ‘रिकॉर्ड डेट’ भी निर्धारित की है.
डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
निप्पॉन लाइफ इंडिया AMC ने बुधवार, 28 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब यह है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों के पास बुधवार से पहले ये शेयर होने चाहिए.
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट Q2 नतीजे
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट ने गुरुवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में उसका टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 6 फीसदी घटकर 324.4 करोड़ रुपये रह गया.
मुनाफे में इस गिरावट का कारण SEBI सेटलमेंट कार्यवाही से जुड़ा 96.76 करोड़ रुपये का एकमुश्त असाधारण खर्च (Exceptional Item) था. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा 344.64 करोड़ रुपये था.
एसेट मैनेजमेंट फर्म ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर अवधि में ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 21% बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 658.1 करोड़ रुपये था.
निप्पॉन लाइफ इंडिया शेयर प्राइस ट्रेंड
BSE पर AMC के शेयर की कीमत 2.40 फीसदी गिरकर 976 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुई, और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 64,097 करोड़ रुपये रहा. इस स्टॉक ने साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 10.87%, दो साल में 46.76% और तीन साल में 163% का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio IPO में पैसों की बारिश! QIB से लेकर Retail तक, किसने कितना लगाया दांव?
Stock to Buy: SAMHI होटल्स समेत इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, जानें- एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट
Titan vs Kalyan Jewellers: एक साल में किसने दिया ज्यादा रिटर्न, म्यूचुअल फंड की पसंद में बड़ा अंतर
