Stock to Buy: SAMHI होटल्स समेत इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, जानें- एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट

Stock to Buy on OCT 23: तीन शेयरों में कैश सेगमेंट में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें SAMHI, तनला प्लेटफॉर्म्स और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट पर इन शेयरों में तेजी और रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

इन शेयरों में करें खरीदारी. Image Credit: टीवी9 भारतवर्ष

Highlights

  • तीनों शेयरों के लिए खरीदारी का भाव, स्टॉप लॉस और टारगेट भी तय किए हैं.
  • SAMHI के शेयर ने डेली चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाली बड़ी रिवर्सल कैंडल बनाई.
  • टैनला प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने डेली चार्ट पर तेजी को आगे बढ़ाने वाली मजबूत कैंडल बनाई.

Stock to Buy on OCT 23: शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों के लिए चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी ने तीन शेयरों में कैश सेगमेंट में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें SAMHI, तनला प्लेटफॉर्म्स और विजया डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट पर इन शेयरों में तेजी और रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. एनालिस्ट ने तीनों शेयरों के लिए खरीदारी का भाव, स्टॉप लॉस और टारगेट भी तय किए हैं.

तीनों शेयरों के एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट

शेयर का नामखरीदारी का भावस्टॉप लॉसटारगेट
SAMHI₹150.49₹142₹167
तनला प्लेटफॉर्म्स₹581₹551₹640
विजया डायग्नोस्टिक सेंटर₹1,391₹1,309₹1,555
स्रोत: दीपेश सरावगी, टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट, चॉइस ब्रोकिंग.

SAMHI: ₹167 का टारगेट

SAMHI के शेयर ने डेली चार्ट पर तेजी का संकेत देने वाली बड़ी रिवर्सल कैंडल बनाई है. शेयर 150.49 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसने 141 रुपये से 143 रुपये के दायरे में सपोर्ट बेस बनाया है. शेयर अपने 20 एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के 149.26 रुपये के स्तर से ऊपर बंद हुआ है. इससे अब 50, 100 और 200 EMA की ओर बढ़ने की संभावना बन रही है.

वहीं, 14-अवधि का RSI तेजी से सुधरकर 49.64 पर पहुंच गया है और अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर निकल गया है. यह शेयर में नई खरीदारी बढ़ने और पिछली गिरावट का दबाव कम होने का संकेत देता है.

लगातार ग्रीन कैंडल और बढ़ते वॉल्यूम के आधार पर शेयर में रिकवरी जारी रहने की संभावना है. इसके लिए 142 रुपये का स्टॉप लॉस और 167 रुपये का टारगेट रखा गया है.

टैनला प्लेटफॉर्म्स: ₹640 का टारगेट

टैनला प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने डेली चार्ट पर तेजी को आगे बढ़ाने वाली मजबूत कैंडल बनाई है. शेयर 581 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसने 480 रुपये से 490 रुपये के सपोर्ट दायरे के आसपास लंबे समय तक बने एक राउंडिंग बेस से ब्रेकआउट किया है.

शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA सहित सभी प्रमुख एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. इसका 20 EMA भी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो शेयर को सपोर्ट दे रहा है.

वहीं, 14-अवधि का RSI 69.74 पर है और अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर बना हुआ है. यह मजबूत खरीदारी और पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है. अगर तेजी बनी रहती है, तो शेयर अपने पिछले स्विंग हाई के आसपास 640 रुपये तक पहुंच सकता है. इसके लिए 551 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है.

विजया डायग्नोस्टिक सेंटर: ₹1,555 का टारगेट

विजया डायग्नोस्टिक सेंटर के शेयर ने डेली चार्ट पर अपने सपोर्ट स्तर से तेजी की ओर संकेत देने वाली रिवर्सल कैंडल बनाई है. शेयर 1,391 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसने 1,335 रुपये से 1,340 रुपये के दायरे में अपनी पिछली गिरावट को रोकते हुए रिकवरी दिखाई है.

शेयर तेजी से अपने 100 EMA के ऊपर पहुंच गया है और अब 20 तथा 50 EMA के स्तरों को पार करने की कोशिश कर रहा है. वहीं, 200 EMA 1,280.80 रुपये पर है, जो शेयर के व्यापक तेजी के ट्रेंड को सपोर्ट दे रहा है.

शेयर का 14-अवधि का RSI सुधरकर 41.92 पर पहुंच गया है और सिग्नल लाइन के ऊपर निकल गया है. यह बिकवाली का दबाव कम होने और खरीदारों की वापसी का संकेत देता है. सपोर्ट से मिली मजबूती के आधार पर शेयर में रिकवरी जारी रहने और पिछले स्विंग हाई की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके लिए 1,309 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,555 रुपये का टारगेट दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Swiggy Q2 Results: घाटा कम होकर 922 करोड़ रुपये पर आया, रेवेन्यू में 36% का उछाल

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.