बाजार में भयंकर बिकवाली के बावजूद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मिले करोड़ो के ऑर्डर, रडार पर रखें स्टॉक
Tata Motors से जुड़े इस ऑर्डर के बाद कंपनी चर्चा में आ गई है. Magnus Steel and Infra स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई कारोबार में सक्रिय है. सोमवार को कंपनी का शेयर 4.98 फीसदी चढ़कर 193.05 रुपये पर बंद हुआ.

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भयंकर गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ चुनिंदा स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इसी बीच Magnus Steel and Infra के शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. कंपनी को Tata Motors से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ा ऑर्डर पाइपलाइन मिलने की खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई. सोमवार को कंपनी का शेयर 4.98 फीसदी चढ़कर 193.05 रुपये पर बंद हुआ.
टाटा मोटर्स प्रोजेक्ट्स के लिए बनी अप्रूव्ड स्टील सप्लायर
Magnus Steel and Infra ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को टाटा मोटर्स की गुजरात और महाराष्ट्र में आने वाली मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर के तौर पर शामिल किया गया है. कंपनी ने यह भी बताया कि उसने टाटा मोटर्स के प्रोजेक्ट कॉन्ट्रैक्टर RIECO Industries के जरिए सप्लाई शुरू कर दी है और उसे पहले ही बड़े खरीद ऑर्डर मिल चुके हैं.
32.5 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर बुक
कंपनी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान करीब 1,200 मीट्रिक टन स्टील सप्लाई से जुड़े लगभग 8.50 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं. इसके अलावा FY27 के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ऑर्डर पाइपलाइन भी कंपनी को मिली है. यह ऑर्डर प्रोजेक्ट की निर्माण प्रगति के आधार पर 6 चरणों में जारी किए जाएंगे. इस तरह कंपनी को इस पूरे प्रोजेक्ट से कुल करीब 32.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक मिलने का अनुमान है. कंपनी ने यह भी बताया कि फिलहाल करीब 300 मीट्रिक टन मटेरियल की सप्लाई मई 2026 में डिलीवरी के लिए प्रोसेस में है.
ऑटो सेक्टर सप्लाई चेन में एंट्री
कंपनी का कहना है कि यह डील ऑटोमोबाइल OEM इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई चेन में उसकी औपचारिक एंट्री है. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी को ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से लगातार कारोबार मिलने की संभावना बनी है. कंपनी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उसने आईटी सर्विस बिजनेस से स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई कारोबार की ओर बदलाव किया है. मौजूदा ऑर्डर यह दिखाता है कि कंपनी बड़े इंडस्ट्रियल सप्लाई प्रोजेक्ट्स को संभालने की क्षमता रखती है.
कंपनी क्या करती है?
Tata Motors से जुड़े इस ऑर्डर के बाद कंपनी चर्चा में आ गई है. Magnus Steel and Infra स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई कारोबार में सक्रिय है. कंपनी हॉट रोल्ड स्टील प्लेट्स, HR शीट्स और स्ट्रक्चरल स्टील प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है, जिनका इस्तेमाल इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में होता है.
इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.