मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम
बाजार के जानकारों के मुताबिक, इस अपील का सीधा असर ज्वेलरी सेक्टर पर पड़ा है, क्योंकि इस सेक्टर की मांग में सोने की खरीद का बड़ा योगदान होता है. निवेशकों ने संभावित मांग घटने की आशंका में तुरंत बिकवाली शुरू कर दी, जिससे पूरे सेक्टर में दबाव बन गया.
Why Titan-Kalyan Jewellers Stocks Crashed : शेयर बाजार में सोमवार को ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी, जिससे कई प्रमुख ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. यह गिरावट तब आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Narendra Modi ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मौजूदा मिडल ईस्ट संकट को देखते हुए देश को विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाले एक साल तक शादी और अन्य अवसरों पर सोने की खरीद टालें.
कौन सा शेयर कितना टूटे
- Titan Company के शेयर में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट आई. वहीं Kalyan Jewellers India के शेयर 8.3 प्रतिशत तक टूट गए. Sky Gold And Diamonds का स्टॉक सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसमें लगभग 12.2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.
- इसके अलावा Senco Gold के शेयर 10.7 प्रतिशत टूट गए, PN Gadgil Jewellers में करीब 7 प्रतिशत की गिरावट आई, PC Jeweller के शेयर लगभग 5 प्रतिशत नीचे आ गए और Tribhovandas Bhimji Zaveri के शेयरों में भी करीब 6.3 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली.
- बाजार के जानकारों के मुताबिक इस बयान का सीधा असर ज्वेलरी सेक्टर पर पड़ा है, क्योंकि इस सेक्टर की मांग में सोने की खरीद का बड़ा योगदान होता है. निवेशकों ने संभावित मांग घटने की आशंका में तुरंत बिकवाली शुरू कर दी, जिससे पूरे सेक्टर में दबाव बन गया.
बाजार में भारी बिकवाली
10 बजे तक सेंसेक्स 1,045.91 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 76,282.28 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 298.35 अंक यानी 1.23 फीसदी टूटकर 23,877.80 पर आ गया. सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. इनमें निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा दबाव में रहा और यह सेक्टर 3 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ दिन का सबसे कमजोर सेक्टर साबित हुआ.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Shipping Corporation of India, BOB समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
