Stocks to Watch: Shipping Corporation of India, BOB समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, दिखेगी हलचल!

बैंकिंग, इंफ्रा, ऑटो, इंश्योरेंस, मेटल और कंज्यूमर सेक्टर की कंपनियों ने अपने ताजा नतीजे जारी किए हैं. कुछ कंपनियों ने मजबूत मुनाफा और बेहतर मार्जिन दर्ज किए हैं, जबकि कुछ के प्रदर्शन में कमजोरी देखने को मिली. ऐसे में इन शेयरों में सोमवार को अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: Canva

चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों और बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स के बाद सोमवार, 11 मई को कई दिग्गज कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं. बैंकिंग, इंफ्रा, ऑटो, इंश्योरेंस, मेटल और कंज्यूमर सेक्टर की कंपनियों ने अपने ताजा नतीजे जारी किए हैं. कुछ कंपनियों ने मजबूत मुनाफा और बेहतर मार्जिन दर्ज किए हैं, जबकि कुछ के प्रदर्शन में कमजोरी देखने को मिली. ऐसे में इन शेयरों में सोमवार को अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

Shipping Corporation of India

Shipping Corporation of India का मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 118.6 फीसदी बढ़कर 404.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 185.1 करोड़ रुपये था. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,513.2 करोड़ रुपये और कुल आय 1,659.8 करोड़ रुपये रही. पूरे FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,352.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि सालाना रेवेन्यू 5,778 करोड़ रुपये रहा.

Tata Consumer Products

Tata Consumer Products ने चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का नेट प्रॉफिट 491.2 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 5,434 करोड़ रुपये रहा. सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 20.7 फीसदी, रेवेन्यू में 17.9 फीसदी और EBITDA में 27.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. EBITDA मार्जिन 13.5 फीसदी से बढ़कर 14.6 फीसदी हो गया.

Oberoi Realty

इस रियल एस्टेट कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 62.4 फीसदी बढ़कर 703.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू 52.1 फीसदी बढ़कर 1,750 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 55.4 फीसदी बढ़कर 960.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 53.7 फीसदी से बढ़कर 54.9 फीसदी पहुंच गया.

Niva Bupa Health Insurance

कंपनी ने चौथी तिमाही में शानदार ग्रोथ दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट 65.6 फीसदी बढ़कर 341.2 करोड़ रुपये हो गया. ग्रॉस प्रीमियम रिटन 38.5 फीसदी बढ़कर 2,880 करोड़ रुपये और नेट प्रीमियम रिटन 37.7 फीसदी बढ़कर 2,302 करोड़ रुपये रहा. अंडरराइटिंग प्रॉफिट 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 177 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 95 करोड़ रुपये से बढ़कर 283 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Bank of India

Bank of India का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 14.9 फीसदी बढ़कर 3,016 करोड़ रुपये रहा. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11 फीसदी बढ़कर 6,730 करोड़ रुपये पहुंच गई. एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला, जहां ग्रॉस NPA घटकर 1.98 फीसदी और नेट NPA 0.56 फीसदी रहा. हालांकि, प्राविजन्स तिमाही आधार पर बढ़कर 989.8 करोड़ रुपये हो गए.

Bank of Baroda

सरकारी बैंक Bank of Baroda ने FY27 के लिए 10 फीसदी से 12 फीसदी तक डिपॉजिट ग्रोथ का अनुमान जताया है. बैंक के मुताबिक FY27 में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.75 फीसदी से 2.95 फीसदी के बीच रह सकता है. बैंक ने रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) 1 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद जताई है. चौथी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट अनुमान से बेहतर रहा और एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला.

Swiggy

Swiggy का चौथी तिमाही का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 1,081 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 44.7 फीसदी बढ़कर 6,383 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA घाटा भी घटकर 697 करोड़ रुपये रह गया. फूड डिलीवरी रेवेन्यू 2,075 करोड़ रुपये और क्विक कॉमर्स रेवेन्यू 1,057 करोड़ रुपये रहा. दोनों कारोबारों में ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर हुआ है.

JSW Infrastructure

JSW Infrastructure का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 17.9 फीसदी घटकर 418.3 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 18.6 फीसदी बढ़कर 1,522.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA में 19.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 768.8 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन हल्का बढ़कर 50.5 फीसदी हो गया.

JSW Steel

JSW Steel को गोवा के Pissurlem Mineral Block No. XV के लिए प्रेफर्ड बिडर घोषित किया गया है. यह नीलामी 7 मई 2026 को हुई थी. कंपनी ने बताया कि मिनरल डिस्पैच वैल्यू पर 118.10 फीसदी की सबसे ऊंची फाइनल बोली के साथ उसकी बोली सफल रही.

MCX

MCX का चौथी तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 291 फीसदी बढ़कर 530 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 135 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू 205 फीसदी उछलकर 889 करोड़ रुपये रहा. EBITDA बढ़कर 667 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 55 फीसदी से बढ़कर 74.8 फीसदी हो गया.

Balkrishna Industries

Balkrishna Industries का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 18.8 फीसदी घटकर 300 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 6.6 फीसदी बढ़कर 2,932.8 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 4.3 फीसदी बढ़कर 640 करोड़ रुपये पहुंचा, लेकिन EBITDA मार्जिन हल्का घटकर 21.8 फीसदी रह गया.

Hyundai Motor India

Hyundai Motor India का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 22 फीसदी घटकर 1,256 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का रेवेन्यू 5 फीसदी बढ़कर 18,916 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA भी 22 फीसदी घटकर 1,966 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 14.1 फीसदी से घटकर 10.4 फीसदी पर आ गया. हालांकि, कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 9 फीसदी और तिमाही आधार पर 7 फीसदी बढ़ी.

ABB India

ABB India ने Q1CY26 में नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल दर्ज किया. कंपनी का नेट प्रॉफिट 475 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,784 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू 5.8 फीसदी बढ़कर 3,184 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, EBITDA 27 फीसदी घटकर 408.4 करोड़ रुपये रह गया और EBITDA मार्जिन 18.6 फीसदी से घटकर 12.8 फीसदी हो गया.

इसे भी पढ़ें- इन स्टॉक्स में मौका! 5 साल के औसत PE से नीचे ट्रेड कर रहे शेयर, अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.