TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

₹12 से कम वाला यह IT शेयर AI की दुनिया में मचाएगा धमाल! कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

केल्टन टेक सॉल्यूशंस ने नया एंटरप्राइज एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म KeOS लॉन्च किया है. इसकी मदद से कंपनियां फाइनेंस, सेल्स और ऑपरेशंस जैसे कामों में AI एजेंट्स का इस्तेमाल कर सकेंगी. प्लेटफॉर्म में खर्च की सीमा तय करने, कामकाज की निगरानी और AI मॉडल चुनने की सुविधा है. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में लोन प्रोसेसिंग समय 47 फीसदी घटा है.

Kellton Tech

आईटी सेक्टर की कंपनी केल्टन टेक सॉल्यूशंस (Kellton Tech Solutions) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपना नया एंटरप्राइज एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म KeOS (Kellton Operating System) लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनियां अपने कारोबार से जुड़े कई काम AI एजेंट्स के जरिए कर सकेंगी. खास बात यह है कि कंपनियों के पास इन AI एजेंट्स के कामकाज, खर्च और फैसले लेने की क्षमता पर पूरा नियंत्रण रहेगा.

क्या है Kellton Tech का नया KeOS प्लेटफॉर्म?

KeOS एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर कंपनियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका इस्तेमाल फाइनेंस, सेल्स, ऑपरेशंस और कंप्लायंस जैसे विभागों में किया जा सकता है.

इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां तय कर सकेंगी कि AI एजेंट कौन-कौन से काम कर सकते हैं, उन्हें कितना खर्च करने की अनुमति होगी और किन परिस्थितियों में किसी काम के लिए इंसान की मंजूरी जरूरी होगी. इससे कंपनियों को AI के इस्तेमाल के साथ-साथ उसके कामकाज पर निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी.

लोन प्रोसेसिंग का समय 47% हुआ कम

केल्टन टेक के मुताबिक, अमेरिका के एक बड़े वित्तीय संस्थान ने KeOS की मदद से AI एजेंट्स तैयार किए हैं. इनके इस्तेमाल से लोन आवेदन की प्रोसेसिंग में लगने वाला समय 47 फीसदी तक कम हो गया. इससे ग्राहकों को लोन से जुड़े फैसले तेजी से मिल सके. साथ ही वित्तीय संस्थान की काम करने की क्षमता में भी सुधार हुआ. यह उदाहरण दिखाता है कि AI एजेंट्स का इस्तेमाल केवल सामान्य कामों तक सीमित नहीं है, बल्कि वित्तीय सेवाओं जैसी अहम प्रक्रियाओं में भी किया जा सकता है.

AI एजेंट्स के खर्च पर भी रहेगी नजर

KeOS की खासियत यह है कि इसमें हर AI एजेंट के लिए खर्च की सीमा तय की जा सकती है. इसके अलावा प्रत्येक काम को पूरा करने में कितनी लागत आई, इसका भी रिकॉर्ड रखा जा सकता है. कंपनियों को पहले से तैयार डिप्लॉयमेंट टेम्पलेट्स मिलेंगे. इससे वे अपने मौजूदा क्लाउड सिस्टम में इस प्लेटफॉर्म को आसानी से शुरू कर सकेंगी.

बिजनेस टीमें सामान्य अंग्रेजी में अपनी जरूरत बता सकती हैं. इसके बाद KeOS उस काम के लिए AI एजेंट तैयार करेगा, जिसे इस्तेमाल से पहले जांचने और टेस्ट करने की सुविधा मिलेगी.

Anthropic, Microsoft और Amazon के AI मॉडल का सपोर्ट

कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकेंगी. KeOS में Anthropic के मॉडल के साथ Microsoft और Amazon के जरिए उपलब्ध मॉडल चुनने का विकल्प भी मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म को Microsoft Azure, Amazon Web Services (AWS) या सीधे अपने सर्वर पर चलाया जा सकता है. इससे कंपनियों को अपने डेटा, सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े नियमों पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी.

Kellton Tech के शेयर का क्या रहा हाल?

KeOS प्लेटफॉर्म लॉन्च होने की खबर के बीच 18 नवंबर को केल्टन टेक का शेयर दबाव में कारोबार करता दिखा. सुबह 9:45 बजे तक एनएसई पर कंपनी का शेयर 1.65 फीसदी यानी 0.19 रुपये गिरकर 11.32 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं बीएसई पर शेयर 1.22 फीसदी यानी 0.14 रुपये की गिरावट के साथ 11.37 रुपये पर था.

कंपनी का यह नया प्लेटफॉर्म ऐसे समय लॉन्च हुआ है, जब दुनियाभर में कंपनियां अपने कारोबार में AI एजेंट्स का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं. ऐसे में KeOS के जरिए केल्टन टेक ने एंटरप्राइज AI सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है.

केल्टन टेक सॉल्यूशंस ने नया एंटरप्राइज एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म KeOS लॉन्च किया है. इसकी मदद से कंपनियां फाइनेंस, सेल्स और ऑपरेशंस जैसे कामों में AI एजेंट्स का इस्तेमाल कर सकेंगी. प्लेटफॉर्म में खर्च की सीमा तय करने, कामकाज की निगरानी और AI मॉडल चुनने की सुविधा है. कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में लोन प्रोसेसिंग समय 47 फीसदी घटा है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Money9 अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

यह भी पढ़ें- सोने में मिलावट का खेल! चीन के रेनियम पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन, 22 कैरेट के नाम पर मिल रहा 20 कैरेट गोल्ड