पावर सेक्टर पर बड़ा अपडेट! Nomura ने गिरावट को बताया मौका, जानें किन वजहों से ब्रोकरेज बुलिश?

Nomura का कहना है कि पावर इक्विपमेंट कंपनियों के वैल्यूएशन में आई हालिया गिरावट उनके मजबूत बुनियादी प्रदर्शन को नहीं दर्शाती. ब्रोकरेज के मुताबिक, निवेशकों की चिंता जरूरत से ज्यादा थी और शेयरों में आई गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है.

Power Stocks Image Credit: Canva

Power Stocks : पावर इक्विपमेंट सेक्टर के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिली. Nomura की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और सेक्टर के कई शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गए. हाल के दिनों में चीन की कुछ कंपनियों को मिली अस्थायी छूट को लेकर बाजार में चिंता बढ़ गई थी, जिससे इस सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला था. हालांकि, अब ब्रोकरेज का मानना है कि बाजार ने इस खबर पर जरूरत से ज्यादा नेगेटिव प्रतिक्रिया दी थी.

Nomura ने बताया गिरावट को अवसर

Nomura का कहना है कि पावर इक्विपमेंट कंपनियों के वैल्यूएशन में आई हालिया गिरावट उनके मजबूत बुनियादी प्रदर्शन को नहीं दर्शाती. ब्रोकरेज के मुताबिक, निवेशकों की चिंता जरूरत से ज्यादा थी और शेयरों में आई गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर बन सकती है. इसी पॉजिटिव राय के बाद सेक्टर के शेयरों में फिर से खरीदारी देखने को मिली.

चीन को मिली छूट सिर्फ अस्थायी व्यवस्था

Nomura के अनुसार, सरकार द्वारा चार चीनी कंपनियों को दी गई दो साल की छूट केवल तत्काल प्रोजेक्ट की जरूरत को पूरा करने के लिए है. ब्रोकरेज का मानना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने या आयात पर निर्भरता कम करने की अपनी नीति बदल दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले का भारतीय पावर इक्विपमेंट कंपनियों की प्रतिस्पर्धा पर बहुत सीमित असर पड़ेगा.

सेक्टर की बुनियाद अब भी मजबूत

Nomura का कहना है कि भारत में ट्रांसमिशन नेटवर्क, ग्रिड विस्तार और बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश हो रहा है. घरेलू कंपनियों के पास पहले से ही मजबूत ऑर्डर बुक है और अधिकांश कंपनियां अपनी उपलब्ध उत्पादन क्षमता के करीब काम कर रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में भी नए ऑर्डर मिलने की संभावना मजबूत बनी हुई है.

इन शेयरों पर रखें नजर

NameCMP (₹)P/EMar Cap (₹ Cr.)
Adani Energy Sol1622.8086.961,94,944.15
Adani Green1549.20139.402,55,180.53
Torrent Power1357.3028.3068,394.83
Clean Max Enviro1262.20233.7714,795.18
Nava618.3522.2317,515.08
JSW Energy547.4046.011,00,364.84
KPI Green Energy402.9516.787,965.19
ACME Solar Hold.383.7054.5827,122.77
Tata Power Co.377.5531.371,20,640.04
NTPC356.2512.773,45,443.73
K.P. Energy331.5512.392,247.85

इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट सेक्टर में बंपर निवेश! इंफ्रा बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है बड़ा बूस्ट, रडार पर रखें स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.