52 वीक हाई से 32% सस्ता मिल रहा ये स्टॉक, मुकुल अग्रवाल ने खरीदे 4 लाख शेयर, दिग्गज की एंट्री से 9% चढ़े
True Colors Limited के शेयरों में दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल की एंट्री हुई. उनके कंपनी में हिस्सेदारी खरीदते ही शेयर रॉकेट की स्पीड से भागते नजर आए. शेयर में 2 दिनों में 9–10% की तेजी देखने को मिली. इससे आम निवेशको का भी कंपनी पर भरोसा बढ़ा है.

Mukul Agrawal Buy Stake: भारतीय शेयर बाजार के चर्चित निवेशक Mukul Agarwal एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने SME कंपनी True Colors Limited पर भरोसा दिखाया है. उन्होंने इसकी हिस्सेदारी खरीदी है. उनकी एंट्री से शेयर रॉकेट बन गया. 9 अप्रैल को शेयर करीब 9 फीसदी तक चढ़ गए. जबकि 8 अप्रैल को भी शेयर ने 10 फीसदी की छलांग लगाई थी.
दिग्गज निवेशक के ट्रू कलर्स कपनी में एंट्री लेते ही आम निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक ने खींचा. इसमें दिख रहे ग्रोथ और बिजनेस विस्तार की प्लानिंग के चलते निवेशक इसमें भरोसा दिखा रहे हैं. यही वजह है कि दो दिनों से ये स्टॉक रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है. 9 अप्रैल को शेयर 9.36% उछलकर 188.75 रुपये के अपने इंट्रा डे पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 172.60 रुपये था. वही बुधवार को शेयर10 फीसदी उछला था.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
ट्रेंडलाइन के मुताबिक मार्च 2026 तिमाही में मुकुल अग्रवाल ने करीब 4 लाख शेयर यानी 399,600 शेयर खरीदकर इस कंपनी में बड़ा दांव लगाया है. यानी कंपनी में उन्होंने 1.6% तक हिस्सेदारी बढ़ाई है. जिसकी वैल्यू 7.5 करोड़ रुपये है. इसके बाद से ही इस स्टॉक में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
52 वीक हाई से नीचे कर रहा ट्रेड
मुकुल अग्रवाल की एंट्री के बाद True Colors के शेयरों में भले ही दो दिनों से तेजी देखने को मिल रही हो. लेकिन अभी भी ये स्टॉक अपने 52 वीक हाई लेवल 271.95 रुपये से करीब 32.3% नीचे ट्रेड कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई 271.95 रुपये है. यानी ये अभी अपने हाई से करीब 32 फीसदी सस्ता मिल रहा है, लेकिन इसमें ग्रोथ की संभावना देखी जा रही है.
दमदार फाइनेंशियल प्रदर्शन
कंपनी के नतीजे भी काफी मजबूत रहे हैं. हालिया तिमाही में True Colors का नेट प्रॉफिट 184% बढ़कर ₹24 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल ₹8.5 करोड़ था. वहीं कंपनी की रेवेन्यू 46% बढ़कर ₹234 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹161 करोड़ थी.
क्या करती है कंपनी?
True Colors Limited डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग इंडस्ट्री में काम करती है. कंपनी डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटर्स का आयात और वितरण करती है, साथ ही मशीन, इंक और संबंधित सेवाओं के साथ एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है. इसके ग्राहक एक्सपोर्टर्स, मैन्युफैक्चरर्स, डिजाइनर्स और उद्यमी हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.