FII और DII का फेवरेट बना ये वायर स्टॉक, बढ़ाई हिस्सेदारी, Q4 रिजल्ट से भी मिला बूस्ट, शेयर ने लगाई 4% से ज्यादा की छलांग
Vidya Wires के शेयर Q4FY26 के मजबूत नतीजों और 57% सेल्स ग्रोथ के बाद 4% से ज्यादा उछले. इतना ही नहीं कंपनी में FII और DII ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर कंपनी पर भरोसा दिखाया है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.
Vidya Wires share price: भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के बीच केबल और कॉपर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Vidya Wires के शेयरों में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 4.24% चढ़कर ₹55.78 पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत Q4FY26 बिजनेस अपडेट और बढ़ती निवेशकों की दिलचस्पी प्रमुख कारण रही.
Q4 में 57% की जोरदार ग्रोथ
कंपनी ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. Q4FY26 में Vidya Wires की कंसोलिडेटेड बिक्री ₹5,979.29 मिलियन रही, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹3,796.20 मिलियन के मुकाबले 57.5% ज्यादा है. पूरे वित्त वर्ष FY26 में भी कंपनी ने मजबूत ग्रोथ भी दर्ज की. सालभर की कुल बिक्री ₹18,347.43 मिलियन रही, जो FY25 के ₹14,742.87 मिलियन के मुकाबले 24.4% ज्यादा है. यह कंपनी के लगातार बढ़ते बिजनेस और मांग को दर्शाता है.
नई यूनिट से मिलेगा सपोर्ट
कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ALCU Industries में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. इससे आने वाले समय में कंपनी की उत्पादन क्षमता और रेवेन्यू दोनों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: तेजी से कर्ज घटा रही ये ज्वेलरी कंपनी, Q4 में ₹123 करोड़ का उतारा बकाया, प्लान जान शेयरों ने भरी रफ्तार, 3% उछले
FII और DII का बढ़ा भरोसा
मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 72.80% पर स्थिर रही, लेकिन विदेशी निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक मार्च 2026 क्वार्टर में FII ने कंपनी में अपनी हिस्सेादरी 0.68% से बढ़ाकर 1.11% कर दी. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी अपनी हिस्सेदारी 9.53% से बढ़ाकर 10.46% कर दी है. निवेशकों के कंपनी में दांव लगाने से आम निवेशको का भरोसा कपंनी पर बढ़ा है.
कंपनी का कामकाज
Vidya Wires कॉपर आधारित प्रोडक्ट्स जैसे सुपर इनैमल्ड कॉपर वायर, पेपर-कवर्ड कॉपर स्ट्रिप और बेयर कॉपर वायर बनाती है. ये प्रोडक्ट्स ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल सेक्टर में इस्तेमाल होते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹24,600 करोड़ का IPO धमाका! अगले हफ्ते NSE और Hero Motors समेत 11 कंपनियां जुटाएंगी पैसा
SEBI का बड़ा बदलाव! क्लोजिंग ऑक्शन से एक्सपायरी सेटलमेंट तक बदलेंगे शेयर बाजार के ये नियम
अभी और कितना गिरेगा बाजार? Nifty 50 के ये लेवल टूटे तो बढ़ सकती है मुश्किल!
