मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक में खेला बड़ा दांव! खरीदे 1300000 शेयर, FII ने भी लगाया पैसा; कंपनी घटा रही कर्ज

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, मुकुल अग्रवाल ने 13 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके साथ ही कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.59 फीसदी हो गई है. गौर करने वाली बात यह है कि जून 2025, सितंबर 2025, दिसंबर 2025 और मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग में उनका नाम नहीं था. यानी यह उनकी नई एंट्री है.

Mukul Agrawal Image Credit: Canva, tv9


Mukul Agarwal Stock : दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने जून 2026 तिमाही में एक नए शेयर में निवेश किया है. उन्होंने Arisinfra Solutions में पहली बार 1,300,000 शेयर खरीदा है. कंपनी की बैलेंस शीट में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट डेट टू इक्विटी रेशियो 2.09 गुना था, जो वित्त वर्ष 2026 में 0.10 गुना हो गया. बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है.

मुकुल अग्रवाल ने खरीदी नई हिस्सेदारी

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, मुकुल अग्रवाल ने 13 लाख शेयर खरीदे हैं. इसके साथ ही कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.59 फीसदी हो गई है. गौर करने वाली बात यह है कि जून 2025, सितंबर 2025, दिसंबर 2025 और मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग में उनका नाम नहीं था. यानी यह उनकी नई एंट्री है, पहले से मौजूद हिस्सेदारी बढ़ाने का मामला नहीं.

क्या करती है Arisinfra Solutions?

Arisinfra Solutions एक टेक्नोलॉजी आधारित बी2बी प्लेटफॉर्म है, जो देशभर में बिल्डर्स, रियल एस्टेट डेवलपर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को निर्माण सामग्री उपलब्ध कराता है. कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सीमेंट, स्टील, रेडी मिक्स कंक्रीट, एग्रीगेट्स, केमिकल्स, डामर और अन्य निर्माण सामग्री की खरीद, गुणवत्ता जांच, डिलीवरी, बिलिंग और जरूरी दस्तावेजों का पूरा काम संभालती है. इससे ग्राहकों को अलग-अलग सप्लायर खोजने की परेशानी नहीं होती.

शेयरहोल्डिंग में क्या बदला?

जून 2025 में कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.99 फीसदी थी, जो जून 2026 तक बढ़कर 59.39 फीसदी हो गई. वहीं, इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 9.79 फीसदी से घटकर 1.94 फीसदी रह गई. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी भी 6.27 फीसदी से घटकर 1.09 फीसदी हो गई. प्रमोटरों की हिस्सेदारी लगभग स्थिर रही और 37.93 फीसदी से मामूली घटकर 37.58 फीसदी पर आ गई.

शेयर का प्रदर्शन

बुधवार को Arisinfra Solutions का शेयर 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 118.19 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 10.69 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 7.48 फीसदी और एक साल में 22.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें- 72% तक भागेगा ये रियल एस्टेट स्टॉक! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.