72% तक भागेगा ये रियल एस्टेट स्टॉक! ब्रोकरेज ने बोला- खरीदो, जानें किन वजहों से पकड़ेगा रफ्तार?
हालांकि, मंगलवार के कारोबार में Sobha का शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. शेयर करीब 2.19 फीसदी गिरकर 1,424.40 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 4.44 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं पिछले तीन महीनों में शेयर 3.96 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसमें 16.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
Sobha Share Price : ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने रियल एस्टेट कंपनी Sobha पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 2,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 72 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है. Elara Capital का मानना है कि Sobha का वित्त वर्ष 2027 का आउटलुक मजबूत बना हुआ है. कंपनी ने 30 फीसदी प्री सेल्स ग्रोथ का अपना लक्ष्य बरकरार रखा है.
शेयरों का हाल
हालांकि, मंगलवार के कारोबार में Sobha का शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है. शेयर करीब 2.19 फीसदी गिरकर 1,424.40 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 4.44 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं पिछले तीन महीनों में शेयर 3.96 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसमें 16.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर रही प्री सेल्स
- Elara Capital के मुताबिक, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में Sobha की प्री सेल्स 3,700 करोड़ रुपये रही, जो सालाना और तिमाही आधार पर करीब 80 फीसदी बढ़ी है. यह ब्रोकरेज के अनुमान से भी करीब 10 फीसदी ज्यादा रही.
- इस शानदार प्रदर्शन की बड़ी वजह लगभग 70 लाख वर्ग फुट की नई लॉन्चिंग रही. इसमें बेंगलुरु का योगदान 57 फीसदी और एनसीआर का 38 फीसदी रहा. खासतौर पर गुरुग्राम स्थित Sobha Crescent प्रोजेक्ट को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला.
- मजदूरों की कमी से कैश कलेक्शन पर अ रुपये का निवेश जमीन खरीद पर किया. इसमें मुंबई में 1.3 एकड़ जमीन की खरीद और ग्रेटर नोएडा में जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) शामिल है.
- कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2027 में 1,500 करोड़ रुपये जमीन खरीद पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी अधिक है.
FY27 का आउटलुक मजबूत
Elara Capital का मानना है कि Sobha का वित्त वर्ष 2027 का आउटलुक मजबूत है. कंपनी ने 30 फीसदी प्री-सेल्स ग्रोथ का अपना लक्ष्य बरकरार रखा है. इसे 80 लाख वर्ग फुट की नई लॉन्चिंग और करीब 1.5 करोड़ वर्ग फुट की अनसोल्ड इन्वेंटरी का सपोर्ट मिलेगा.
ब्रोकरेज का कहना है कि Sobha का शेयर मार्च 2027 के अनुमानित नेट एसेट वैल्यू (NAV) के मुकाबले 33 फीसदी से ज्यादा छूट पर कारोबार कर रहा है. आने वाली तिमाहियों में कैश कलेक्शन और मुनाफे में सुधार पर बाजार की नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें- Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
FII को पसंद आए ये 3 पावर स्टॉक, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये शेयर?
इस बैंकिंग स्टॉक में भयंकर बिकवाली, 14% तक टूटे शेयर, जानें अच्छे नतीजों के बाद भी क्यों घबराए निवेशक?
बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 24100 के नीचे; ट्रंप टैरिफ से बुरी तरह टूटे फार्मा स्टॉक्स
