Millworks Technologies: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर मिला ₹119160 मुनाफा

160.34 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिला. 14 से 16 जुलाई के बीच खुले इस इश्यू को कुल 193.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी के 35.18 लाख शेयरों के मुकाबले 67.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं. सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई

आईपीओ लिस्टिंग गेन Image Credit: AI/canva

Millworks Technologies ने 21 जुलाई को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की. कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 331 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 628.90 रुपये पर लिस्ट हुए. यानी निवेशकों को पहले ही दिन 90 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला. यह आईपीओ अपने GMP के चलते काफी चर्चा में रहा था. इस दमदार लिस्टिंग के बाद निवेशकों को 1,19,160 रुपये का मुनाफा हुआ है.

आईपीओ को मिला बंपर रिस्पांस

160.34 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिला. 14 से 16 जुलाई के बीच खुले इस इश्यू को कुल 193.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी के 35.18 लाख शेयरों के मुकाबले 67.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आईं. सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई. रिटेल कैटेगरी 216.46 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 194.05 गुना भरा गया.

315-331 रुपये था प्राइस बैंड

आईपीओ पूरी तरह 48.44 लाख नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू था. इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं था. कंपनी ने प्रति शेयर 315 रुपये से 331 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था.

एक लॉट में 400 शेयर थे. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 2 लॉट (800 शेयर) खरीदना जरूरी था. ऊपरी प्राइस बैंड पर इसके लिए 2,64,800 रुपये का निवेश करना पड़ा.

ग्रे मार्केट में भी था जबरदस्त उत्साह

लिस्टिंग से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके शेयर धूम मचा रहे थे. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 395 रुपये चल रहा था, जिससे करीब 120 प्रतिशत लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि, एसएमई आईपीओ में अधिकतम 90 प्रतिशत प्रीमियम पर ही लिस्टिंग की अनुमति होती है.

एंकर निवेशकों से जुटाए थे 44 करोड़ रुपये

आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने 9 एंकर निवेशकों से करीब 44 करोड़ रुपये जुटाए थे. इनमें Rajasthan Global Securities और Evergrow Capital Opportunities Fund जैसे निवेशक शामिल थे. कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 61.03 करोड़ रुपये नए प्लांट और मशीनरी खरीदने, 81.50 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट कार्यों में इस्तेमाल करेगी.

क्या करती है कंपनी?

Millworks Technologies एक प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपनी है, जो हाई एक्यूरेसी मशीन पार्ट्स, शीट मेटल कंपोनेंट्स और इंटीग्रेटेड असेंबली बनाती है. कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस, रेलवे, मेट्रो, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सप्लाई करती है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की 73 प्रतिशत आय घरेलू बाजार से और 27 प्रतिशत आय निर्यात से आई थी.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.