TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

दिवाली पर कब रहेगा शेयर बाजार बंद, 8, 9 या 10 नवंबर? कब नहीं होगी ट्रेडिंग

दिवाली 2026 पर शेयर बाजार 7, 8 या 10 नवंबर में कब बंद रहेगा? जानें दिवाली-बलिप्रतिपदा की छुट्टी, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग और उसके समय से जुड़ी अहम जानकारी.

स्टॉक मार्केट हॉलिडे Image Credit: canva, tv9

Highlights

  • 7 नवंबर, शनिवार: सामान्य शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 8 नवंबर, रविवार: सामान्य कारोबार नहीं होगा, लेकिन दिवाली लक्ष्मी पूजन पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी.
  • 10 नवंबर, मंगलवार: दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

Diwali Stock Market Holiday 2026: दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वाले लोगों के मन में एक सवाल है कि इस साल बाजार किस दिन बंद रहेगा. 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. ऐसे में 8, 9 या 10 नवंबर में से किस दिन शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा, यह जानना जरूरी है. NSE के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर 10 नवंबर 2026 को बाजार में छुट्टी रहेगी. वहीं, 7 नवंबर शनिवार और 8 नवंबर रविवार होने के कारण नियमित कारोबार नहीं होगा. जबकि 9 नवंबर, सोमवार को मार्केट खुला रहेगा.

7 और 8 नवंबर को क्यों नहीं होगी सामान्य ट्रेडिंग?

शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को सामान्य कारोबार नहीं होता है. इस साल 7 नवंबर को शनिवार और 8 नवंबर को रविवार है. इसलिए इन दोनों दिनों में सामान्य इक्विटी ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. इसके लिए एक्सचेंज अलग से समय की जानकारी सर्कुलर के जरिए जारी करेगा. वहीं 9 नवंबर को मार्केट खुला रहेगा.

10 नवंबर को भी बंद रहेगा शेयर बाजार

एक्सचेंज के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मंगलवार 10 नवंबर 2026 को दिवाली-बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन इक्विटी सेगमेंट में नियमित ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद निवेशकों को बाजार के तय कारोबारी दिनों और एक्सचेंज की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार कारोबार करना होगा.

सामान्य कारोबारी दिनों में इक्विटी मार्केट का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहता है. प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे शुरू होता है और ऑर्डर एंट्री का समय सुबह 9:10 बजे तक रहता है. हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए अलग समय तय किया जा सकता है.

इस तरह, 7 नवंबर को शनिवार, 8 नवंबर को रविवार के साथ मुहूर्त ट्रेडिंग और 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा की छुट्टी रहेगी. निवेशकों को सामान्य ट्रेडिंग और मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में अंतर का ध्यान रखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,750 के पार, इन 4 फैक्टर्स ने दिया सहारा