Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Adani Energy Solutions, Adani Total Gas, Bajaj Auto, Bandhan Bank, Indian Hotels Company (IHCL), JSW Infrastructure, Mahindra & Mahindra Financial Services, Mastek जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

stocks to watch Image Credit: money9live

Stocks to Watch : सोमवार, 20 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. Sensex 442.93 अंक टूटकर 77,708.52 पर और Nifty 95.80 अंक गिरकर 24,238.50 पर बंद हुए. कारोबार के दौरान 2,141 शेयरों में तेजी, 1,944 में गिरावट और 229 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 21 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

Emcure Pharmaceuticals

कंपनी ने बताया कि उसके को-मार्केटेड ब्रांड Poviztra को CDSCO से मंजूरी मिल गई है. इस दवा का इस्तेमाल वयस्क मरीजों में MASH (लिवर से जुड़ी बीमारी) और मध्यम से गंभीर लिवर फाइब्रोसिस (F2-F3) के इलाज के लिए किया जाएगा. इस खबर के बाद शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी.

Sobha

रियल एस्टेट कंपनी Sobha ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 51 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 14 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की आय 50 प्रतिशत बढ़कर 1,278.1 करोड़ रुपये रही. EBITDA बढ़कर 77.6 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन 2.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गया.

Canara HSBC Life

Canara HSBC Life Insurance का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.3 प्रतिशत बढ़कर 28.1 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का नेट प्रीमियम 23.8 प्रतिशत बढ़कर 2,047.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. बेहतर नतीजों के चलते शेयर पर नजर रहेगी.

SML Mahindra

SML Mahindra का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट 5.1 प्रतिशत घटकर 64 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, कंपनी की आय 13.2 प्रतिशत बढ़कर 957 करोड़ रुपये रही. EBITDA 100.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन घटकर 10.5 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 12.4 प्रतिशत था.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Adani Energy Solutions, Adani Total Gas, Bajaj Auto, Bandhan Bank, Indian Hotels Company (IHCL), JSW Infrastructure, Mahindra & Mahindra Financial Services, Mastek, Medplus Health Services, TVS Motor Company, Aavas Financiers, Aditya Birla Sun Life AMC, IndiaMART InterMESH, Arvind Fashions, Sunteck Realty, Trident, Gabriel India, Hatsun Agro Product, Cyient DLM, E2E Networks, Sagility और TVS Holdings शामिल हैं.

Sammaan Capital

Sammaan Capital की सिक्योरिटीज इश्यूअंस एंड इनवेस्टमेंट कमेटी ने वर्ष 2027 में मैच्योर होने वाले 350 मिलियन डॉलर के 9.70 प्रतिशत सीनियर सिक्योर्ड सोशल बॉन्ड में से 18 मिलियन डॉलर तक के बॉन्ड वापस खरीदने को मंजूरी दी है.

Unitech

Unitech के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर युधवीर सिंह मलिक का कार्यकाल 20 जुलाई को समाप्त हो गया. कंपनी ने बताया कि नए चेयरमैन और एमडी की नियुक्ति को लेकर अभी तक कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है. इस अपडेट के चलते शेयर पर नजर रहेगी.

इसे भी पढ़ें- गिरते बाजार में इस स्टॉक ने मचाया गदर! 11 फीसदी तक चढ़ा शेयर, सेबी के कदम से मिला बूस्ट; भाव ₹20 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.