Stocks to Watch: Lupin, KEC International और BL Kashyap पर रहेगी नजर, कई कंपनियों के नतीजे भी आएंगे
शेयर बाजार में आज Lupin, KEC International और BL Kashyap समेत कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे. KEC International को Power Grid से 2,872 करोड़ रुपये और BL Kashyap को 495.86 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. Tonbo Imaging और Sahajanand Medical Technologies में निवेशकों की खरीदारी भी चर्चा में है.
Highlights
- KEC International को Power Grid से 2,872 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला.
- BL Kashyap को Signature Global से 495.86 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला.
- Infosys, Kotak Bank, IndusInd Bank और Coforge समेत कई कंपनियों के नतीजों पर रहेगी नजर.
शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. जहां Lupin को अमेरिकी USFDA की ओर से एक ऑब्जर्वेशन मिला है, वहीं KEC International और BL Kashyap को बड़े ऑर्डर मिले हैं. इसके अलावा Sahajanand Medical Technologies और Tonbo Imaging में म्यूचुअल फंड और अन्य निवेशकों की खरीदारी भी चर्चा में रहेगी. बाजार की नजर आज Infosys, Kotak Mahindra Bank, IndusInd Bank, Dr Reddy’s Laboratories और Coforge समेत कई कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी. आइए जानते हैं आज किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Lupin
फार्मा कंपनी Lupin का शेयर आज फोकस में रहेगा. कंपनी की गोवा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में USFDA ने 19 से 23 अक्टूबर तक टेस्ट किया. यह टेस्ट एक ऑब्जर्वेशन के साथ पूरा हुआ. अमेरिकी ने कंपनी को Form 483 जारी किया है. निवेशकों की नजर अब इस ऑब्जर्वेशन से जुड़ी जानकारी और कंपनी की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर रहेगी.
KEC International और BL Kashyap को मिला बड़ा ऑर्डर
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी KEC International को Power Grid Corporation of India से 2,872 करोड़ रुपये के टर्नकी ऑर्डर मिले हैं. ये ऑर्डर कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े हैं. इनके तहत 765 केवी ट्रांसमिशन लाइनों की डिजाइनिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम किया जाएगा.
वहीं, BL Kashyap and Sons को Signature Global India से 495.86 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को चार टावरों और बेसमेंट के सिविल स्ट्रक्चर के साथ आंशिक MEP वर्क करना है. इन ऑर्डर से दोनों कंपनियों की ऑर्डर बुक पर निवेशकों की नजर रहेगी.
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
तिमाही नतीजों के मोर्चे पर Infosys, Kotak Mahindra Bank, IndusInd Bank, Dr Reddy’s Laboratories, SBI Funds Management, Bank of India, Torrent Pharmaceuticals, Coforge, Tata Motors CV, Bharat Coking Coal, RailTel, DCB Bank, Netweb Technologies और Apollo Micro Systems के नतीजे अहम रहेंगे.
Infosys ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 1 से 2 फीसदी और ऑपरेटिंग मार्जिन का अनुमान 20 से 22 फीसदी रखा है. Kotak Mahindra Bank का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29.5 फीसदी बढ़कर 4,212 करोड़ रुपये रहा. वहीं, IndusInd Bank को 1,176.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को 444.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.
Coforge का मुनाफा 56.5 फीसदी बढ़कर 588.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 53.6 फीसदी बढ़कर 6,170.8 करोड़ रुपये रहा. इसके उलट Dr Reddy’s Laboratories का मुनाफा 36 फीसदी गिरकर 913.4 करोड़ रुपये रह गया.
इसके अलावा Tata Consumer Products, ITC Hotels, Paytm, Mankind Pharma, REC, Nazara Technologies, Ather Energy और Bank of Maharashtra समेत कई कंपनियां भी तिमाही नतीजे जारी करेंगी.
ये भी पढ़ें- सोमवार को शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल तय करेंगे ये 10 बड़े संकेत
इन शेयरों पर भी रहेगी नज
Hexaware Technologies का शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा. Ashapura Intimates Fashion और Talwalkars Better Value Fitness के शेयरों में रेजोल्यूशन प्लान से जुड़े एक्स-डेट के कारण हलचल रह सकती है. Midaas Fashions का शेयर स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा.
वहीं, Ambuja Cements, Kaynes Technology India और SAIL के शेयर F&O बैन की सूची में रहेंगे. निवेशकों को इन शेयरों में ट्रेडिंग से पहले संबंधित एक्सचेंज के नियमों और कंपनी की घोषणाओं पर ध्यान देना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को शेयर बाजार में क्या होगा? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल तय करेंगे ये 10 बड़े संकेत
विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से निकाले ₹48,056 करोड़, क्यों मचा हड़कंप?
3 साल में 1,829% तक रिटर्न, अब इस मल्टीबैगर शेयर का बोनस धमाका! हर 9 शेयर पर मिलेंगे 5 नए शेयर
