इस कंपनी के मुनाफे में 104% की उछाल, डिविडेंड का भी मिला तोहफा, 52 वीक लो से लगातार भाग रहे शेयर
वहीं बीते तीन महीनों में शेयर करीब 1.53 फीसदी कमजोर हुआ है. इसके उलट, लंबी अवधि में Muthoot Finance ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में स्टॉक 56.25 फीसदी चढ़ चुका है. साथ ही, यह अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से करीब 74.20 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है, जो शेयर में मजबूत तेजी को दर्शाता है.

Muthoot Finance ने Q4FY26 और पूरे FY26 के लिए अब तक के सबसे मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए हैं. कंपनी ने रिकॉर्ड लोन AUM, रिकॉर्ड मुनाफा और कई बड़े बिजनेस माइलस्टोन हासिल किए. नतीजों के बाद शेयर में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिला. कंपनी का शेयर इंट्राडे में 3,587 रुपये के हाई और 3,497.10 रुपये के लो तक गया. कंपनी के शेयर अपने 52-वीक लो से लगातार भाग रहे हैं.
कैसा रहा रिजल्ट
Muthoot Finance ने Q4FY26 में 92,887 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 56,217 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 65 प्रतिशत ज्यादा रहा. कंपनी की कुल आय 92,913 करोड़ रुपये रही.
तिमाही के दौरान प्रॉफिट बिफोर टैक्स 45,841 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 19,322 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 137 प्रतिशत बढ़ा. वहीं कंसोलिडेटेड PAT यानी शुद्ध मुनाफा 33,975 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 14,439 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 135 प्रतिशत उछला.
FY26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन
FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3,12,092 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 2,02,141 करोड़ रुपये था. पूरे साल में कंपनी की कुल आय 3,12,634 करोड़ रुपये रही.
FY26 में प्रॉफिट बिफोर टैक्स 1,43,048 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 72,660 करोड़ रुपये से करीब 97 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं पूरे साल का PAT बढ़कर 1,06,067 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो FY25 में 53,523 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा करीब 98 प्रतिशत बढ़ा.
FY26 के बड़े हाइलाइट्स
कंपनी ने FY26 में 1.81 लाख करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड लोन AUM हासिल किया. साथ ही समूह का कुल कंसोलिडेटेड PAT पहली बार 10,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा.
वर्ष के दौरान कंपनी ने 177 नई शाखाएं खोलीं, जिसके बाद कुल ब्रांच नेटवर्क बढ़कर 7,568 हो गया. Muthoot Finance लगातार चौथे साल RBI की अपर लेयर NBFC कैटेगरी में शामिल रहने वाली एकमात्र प्योर प्ले गोल्ड लोन NBFC बनी हुई है.
300 फीसदी डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 300 प्रतिशत यानी 30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है. IPO के बाद से यह लगातार 14वां साल है जब कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान किया है.
शेयरों का हाल
Muthoot Finance के शेयर में गुरुवार को हल्की खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का स्टॉक 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3,531.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में स्टॉक में 1.48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं बीते तीन महीनों में शेयर करीब 1.53 फीसदी कमजोर हुआ है. इसके उलट, लंबी अवधि में Muthoot Finance ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में स्टॉक 56.25 फीसदी चढ़ चुका है. साथ ही, यह अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से करीब 74.20 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.