इस नवरत्न PSU कंपनी पर हुई ऑर्डर की बरसात, SAIL और NLC से मिला बड़ा ठेका, शेयर में हलचल, 1 साल में 20% चढ़ा
NBCC (India) Limited को SAIL और NLC से नए ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक चर्चा में है और निवेशकों की नजर फिर इस पर टिक गई है. सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में लगातार काम मिलने से कंपनी की ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत हुई है और भविष्य की आय को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबे समय में शेयर ने मजबूत रिटर्न दिया है.
NBCC (India) Limited Share Price: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तहत आने वाली नवरत्न PSU कंपनी NBCC (India) Limited पर ऑर्डरों की बरसात हो रही है. इसे दिग्गज कंपनी SAIL राउरकेला और NLC इंडिया से दो बड़े ऑर्डर मिले हैं. ये करीब ₹104.95 करोड़ के हैं. इन ऑर्डर के बाद कंपनी एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गई है. इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है.
NBCC इंडिया के शेयर की वर्तमान कीमत 98.01 रुपये है. इसमें अभी 0.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि आज इसका इंट्रा टे हाई 100.17 दर्ज किया गया, जबकि पिछला बंद भाव 98.51 था. इस हिसाब से इसमें 1.69 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. इसके शेयर 1 साल में 20 चढ़े हैं. जबकि 3 साल में ये 330 पर्सेंट और 5 साल में 355 पर्सेंट उछला है.
क्या है नया ऑर्डर?
कंपनी को पहला ऑर्डर लगभग ₹14.72 करोड़ का मिला है, जो राउरकेला स्टील प्लांट,Steel Authority of India Limited की ओर से दिया गया है. इसमें स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, लैगून डी-सिल्टिंग, गेट रिप्लेसमेंट और इस्पात जनरल हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर को मॉड्यूलर कॉम्प्लेक्स में अपग्रेड करना शामिल है.
दूसरा और बड़ा ऑर्डर करीब ₹90.23 करोड़ का है, जो NLC India Limited ने दिया है. NBCC को झारखंड में पचवारा साउथ ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी रीहैबिलिटेशन कॉलोनी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें: ₹2 से सस्ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्ट से मिला बूस्ट
तिमाही प्रदर्शन
Q3 FY26 में कंपनी की आय 8% बढ़कर ₹3,022 करोड़ रही.हालांकि EBITDA 21% घटकर ₹114 करोड़ रह गया,जिससे मार्जिन दबाव दिखा.लेकिन नेट प्रॉफिट 39% बढ़कर ₹197 करोड़ पहुंच गया और EPS में भी मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई.
मजबूत ऑर्डर बुक
कंपनी की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹1,26,790 करोड़ पर है, जिसमें अकेले NBCC का हिस्सा ₹1,12,640 करोड़ है. यह मजबूत पाइपलाइन कंपनी को आने वाले वर्षों में रेवेन्यू के हिसाब से सकारात्मक हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
