₹2 से सस्‍ते इस छुटकू स्टॉक पर टूटे निवेशक, खरीदने की मची लूट, 14% चढ़ा शेयर, रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट

Unison Metals Ltd के शेयर में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. तेजी की वजह इसके मजबूत तिमाही नतीजे माने जा रहे हैं. इसके बाद ही निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिली. कंपनी ने कारोबार और मुनाफे में तेज सुधार दिखाया है, साथ ही केमिकल और स्टेनलेस स्टील सेगमेंट में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है.

Unison Metals Ltd Image Credit: canva

Penny Stock: छुटकू शेयरUnison Metals Ltd ने मंगलवार, 17 फरवरी को खबू सुर्खियां बंटोरी. इसके शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. 2 रुपये से सस्‍ता ये स्टॉक एक दिन में 14.52% उछलकर ₹1.42 पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹1.24 था. ट्रेडिंग वॉल्यूम भी करीब 3 गुना बढ़ गया.

कंपनी का 52 हफ्तों का हाई ₹2.80 और लो ₹0.96 रहा है. मौजूदा स्तर पर स्टॉक अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर से करीब 48% ऊपर है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹37 करोड़ है.

Q3FY26 में जबरदस्त प्रदर्शन

  • कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शानदार वित्तीय सुधार दिखाया.
  • रेवेन्यू 130% बढ़कर ₹164 करोड़ पहुंच गया.
  • नेट प्रॉफिट ₹37.78 लाख से बढ़कर ₹4.30 करोड़ हो गया.
  • पहले नौ महीनों में रेवेन्यू ₹410 करोड़ रहा और मुनाफा 200% से ज्यादा बढ़ा.
  • स्टेनलेस स्टील,सिरेमिक्स और सोडियम सिलिकेट सेगमेंट में बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया.

नया केमिकल प्लांट

कंपनी अहमदाबाद में ₹30 करोड़ की लागत से 38,000 मीट्रिक टन क्षमता वाला सोडियम सिलिकेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है. यह प्लांट पूरी तरह ऑटोमेटेड होगा. कंपनी के मुताबिक मई 2026 से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है और इससे सालाना ₹135 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान है. मैनेजमेंट का मानना है कि इससे स्पेशियलिटी केमिकल आउटपुट 100% बढ़ेगा,कुल टर्नओवर में 35% और PAT में 25% की बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Ajax vs Kirloskar: कर्ज लगभग जीरो, हाई ROCE, ये हैं इंजीनियरिंग सेक्‍टर के 2 धुरंधर, अभी 37% तक सस्‍ते मिल रहे शेयर

स्टेनलेस स्टील में भी विस्तार

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक Chandanpani Limited 300 और 400 सीरीज के एडवांस स्टेनलेस स्टील ग्रेड जैसे 304 और 316 पर फोकस कर रही है. इस कदम से ऑटोमोबाइल,ऑयल एंड गैस और हेवी इंजीनियरिंग सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद है.सहायक कंपनी की टॉपलाइन में 50% सालाना ग्रोथ का अनुमान है.

पिछले साल हुआ था स्टॉक स्प्लिट

Unison Metals Ltd ने 10:1 रेशियो में स्टॉक स्प्लिट किया था, जो 28 नवंबर 2025 से प्रभावी हुआ था. इस स्प्लिट के तहत कंपनी ने अपने प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹1 कर दिया गया. यानी शेयरधारकों को उनके पास मौजूद 1 शेयर के बदले 10 नए शेयर दिए गए. इसका मकसद शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाना और इसे छोटे निवेशकों के लिए इसे ज्‍यादा किफायती बनाना था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.