Ajax vs Kirloskar: कर्ज लगभग जीरो, हाई ROCE, ये हैं इंजीनियरिंग सेक्टर के 2 धुरंधर, अभी 37% तक सस्ते मिल रहे शेयर
Ajax Engineering Limited और Kirloskar Pneumatic Company Ltd इंजीनियरिंग सेक्टर की दो मजबूत कंपनियां हैं, जिनका कर्ज लगभग जीरो है और ROCE मजबूत बना हुआ है. मजबूत फंडामेंटल के बावजूद इन दोनों कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं, जिससे निवेशकों को डिस्काउंट पर एंट्री का मौका मिल रहा है.
Ajax vs Kirloskar: शेयर बाजार में जहां तेज ग्रोथ वाली कंपनियां बढ़ते कर्ज और ब्याज के दबाव से जूझ रही हैं. वहीं कुछ इंजीनियरिंग कंपनियां अपने मजबूत बैलेंस शीट के दम पर टिके रहने में सफल रही हैं. इनकी ROCE भी हाई है. फंडामेंटल तौर पर भी ये मजबूत है. हालांकि इसके बावजूद 2 चुनिंदा कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 35% से ज्यादा टूट चुके हैं. मगर इंफ्रा सेक्टर पर सरकार के बढ़ते फोकस से इन कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. निवेशकों के पास सस्ते में शेयर खरीदने का मौका है.
Ajax Engineering Limited
Ajax Engineering की स्थापना 1992 में हुई थी. ये कंक्रीट उपकरण निर्माण में देश की प्रमुख कंपनी है. कंपनी प्रोडक्शन से लेकर ट्रांसपोर्टेशन, प्लेसमेंट, पेविंग और 3D कंक्रीट प्रिंटिंग तक पूरी वैल्यू चेन में सक्रिय है.
कर्ज जीरो और ROCE दमदार
कंपनी का 10 साल का औसत ROCE 28% है, जबकि इंडस्ट्री औसतन करीब 14% पर है. मौजूदा ROCE 34% है. यानी कंपनी हर 100 रुपये की पूंजी पर 34 रुपये का मुनाफा कमा रही है. सबसे बड़ी बात, कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है. इसका डेट टू इक्विटी रेशियो जीरो है.
वित्तीय प्रदर्शन
- बिक्री FY20 में 736 करोड़ से बढ़कर FY25 में 2,074 करोड़ रुपये हो गया.
- EBITDA 133 करोड़ से बढ़कर 318 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- मुनाफा भी 100 करोड़ से बढ़कर 260 करोड़ रुपये रहा.
- हालांकि हालिया तिमाहियों में लंबा मॉनसून, नए एमिशन नॉर्म्स और प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार से दबाव दिखा है.
शेयर का हाल
Ajax Engineering के शेयर की वर्तमान कीमत 471.25 रुपये है. इसका ऑल टाइम हाई 756.20 रुपये है. ऐसे में ये अपने 52 वीक हाई से करीब 37.7% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. इसका मौजूदा PE 21x है, जो इंडस्ट्री के 32x से कम है. प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 80% है, जबकि FIIs और DIIs मिलाकर 16% हिस्सेदारी रखते हैं.
Kirloskar Pneumatic
गैस और रेफ्रिजरेशन सेक्टर की दिग्गज Kirloskar Pneumatic Company Ltd, पुणे स्थित किर्लोस्कर समूह का हिस्सा है. इसकी स्थापना 1958 में हुई थी. कंपनी CNG सिस्टम और ऑयल एंड गैस रेफ्रिजरेशन में 60% से ज्यादा मार्केट शेयर रखती है. अमोनिया रेफ्रिजरेशन कंप्रेसर में 70% हिस्सेदारी के साथ देश में प्रमुख है.
कर्ज और ROCE
कंपनी का 10 साल का ROCE 32% है. जबकि कंपनी कर्ज की बात करें तो इसका डेट टू इक्विटी रेशियो 0.01 है. यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.
यह भी पढ़ें: दो टुकड़ों में बंटेगा इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, दिख सकती है हलचल, शेयर का भाव 100 से भी कम
वित्तीय प्रदर्शन
- कंपनी की बिक्री FY20 के 829 करोड़ से बढ़कर FY25 में 1,629 करोड़ रुपये रहा.
- EBITDA 98 करोड़ से बढ़कर 294 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- मुनाफा 53 करोड़ से बढ़कर 211 करोड़ रुपये पहुंच गया.
शेयर का हाल
इसके शेयर की वर्तमान कीमत 1,131 रुपये है. इसका ऑल टाइम हाई 1550 रुपये है. ऐसे में ये अपने 52 वीक हाई से करीब 27% के डिस्काउंट पर मिल रहा है. इसका मौजूदा PE 34x है, जो इंडस्ट्री के 37x के आसपास है. इसमें FIIs की हिस्सेदारी 7% और DIIs की 28% है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹18,991 करोड़ के पार पहुंचा भारत का कॉफी एक्सपोर्ट, इन 3 कंपनी पर रखें फोकस; 5 साल में 300% तक का रिटर्न
इस केबल कंपनी को धड़ाधड़ मिल रहे ऑर्डर, अब PSU दिग्गज से झटका 6.90 करोड़ का ऑर्डर, पावर सेक्टर का बनेगा कोहिनूर
4272% का दे चुका है मल्टीबैगर रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा इस एंटरटेनमेंट कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय
