दो टुकड़ों में बंटेगा इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, दिख सकती है हलचल, शेयर का भाव 100 से भी कम
Meera Industries Ltd ने 1:2 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसके तहत शेयर दो हिस्सों में बंटेगा इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय की गई है. Q3 में कंपनी का मुनाफा घटा है, हालांकि हालांकि प्लास्टिक डिवीजन में ग्रोथ देखने को मिली . 100 रुपये से कम भाव वाला यह शेयर हाल में तेजी दिखा चुका है और स्प्लिट के चलते इसमें और हलचल संभव है.
Stock Split: टेक्सटाइल (कपड़ा) मशीनरी के निर्माण और निर्यात करने वाली कंपनी Meera Industries Ltd जल्द ही अपने स्टॉक स्प्लिट करने वाली है. कंपनी ने दो टुकड़ों में शेयर का बांटने का फैसला किया है. इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसके बाद फेस वैल्यू घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी.
क्या है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी ने कंपनी ने 1:2 के रेशियो में शेयर स्प्लिट का ऐलान किया है. इसके लिए 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है. यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, उन्हें स्प्लिट का लाभ मिलेगा.
रिजल्ट किया पेश
मीरा इंडस्ट्रीज ने अपने Q3 नतीजे जारी किए, जिसमें उसका शुद्ध मुनाफा ₹30.97 लाख रहा. यह पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में गिरावट को दर्शाता है. सेगमेंट के आधार पर मशीन डिवीजन की आय में गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्लास्टिक डिवीजन में वृद्धि देखने को मिली. कंपनी के कंसॉलिडेटेड नतीजों में उसकी सहायक कंपनी का प्रदर्शन भी शामिल है.
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
कंपनी ने CMD धर्मेश विनोदभाई देसाई को 13 फरवरी 2026 से अतिरिक्त मुख्य वित्त अधिकारी यानी CFO नियुक्त किया है.
बोनस और डिविडेंड की बरसात
मीरा इंडस्ट्रीज अपने बोनस शेयर और डिविडेंड बांटने की वजह से सुर्खियों में रहती है साल 2020 में 5 शेयर पर 7 बोनस शेयर दिए थे. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने अब तक सिर्फ एक बार ही बोनस इश्यू किया है. कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था. पिछले साल 0.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया. इससे पहले 2024 में भी कंपनी ने निवेशकों को रिवॉर्ड दिया था.
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को बीएसई पर शेयर 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 72.24 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 19.90 प्रतिशत चढ़ा है. एक साल में इसने 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 103.46 रुपये और लो 54 रुपये है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HAL के शेयरों में बंपर उछाल, DAC से हेलिकॉप्टर खरीदने की मंजूरी के बाद चढ़ा स्टॉक; जानें- टारगेट प्राइस
तीन दिन में 200% उछला ESDS Software Solution का शेयर, लिस्टिंग के बाद से ही रॉकेट बना स्टॉक
Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी 23700 के नीचे; अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक में सबसे अधिक गिरावट
