Q3 में घटा मुनाफा, फिर भी इस इंफ्रा कंपनी ने दिया बोनस और डिविडेंड का तोहफा, 1 पर 1 शेयर बांटेगी फ्री, ये है रिकॉर्ड डेट

IRB Infrastructure Developers के Q3 में मुनाफा घटकर 210.7 करोड़ रुपये रहा, हालांकि ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत और EBITDA मार्जिन बेहतर रहा . कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड और बोनस शेयर देने का ऐलान कर शेयरधारकों को तोहफा दिया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. तो किन लोगों को मिलेगा इसका फायदा और क्‍या है तारीख यहां करें चेक.

ये कंपनी बांट रही डिविडेंड और बोनस Image Credit: money9

Dividend and Bonus Share: इंफ्रा कंपनी IRB Infrastructure Developers Ltd ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस दौरान मिला-जुला असर देखने को मिला. एक तरफ जहां कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा घट गया, वहीं ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा. नेट प्रॉफिट घटने के बावजूद कंपनी ने शेयरधारकों को डिविडेंड औ बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी गई है.

कैसा रहा रिजल्‍ट?

  • Q3 रिजल्‍ट के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 7.6% घटकर 1,871 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 2,025 करोड़ रुपये था.
  • नेट प्रॉफिट घटकर 210.7 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 603 करोड़ रुपये था.
  • हालांकि एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले Q3 FY26 का मुनाफा 14% बढ़ा है, जिससे ऑपरेशनल मजबूती का संकेत मिलता है.

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार

EBITDA 3.9% बढ़कर 1,022 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछले साल 984 करोड़ रुपये था. मार्जिन भी 48.6% से बढ़कर 54.6% हो गया, जो बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी को दर्शाता है.

डिविडेंड और बोनस का ऐलान

कंपनी ने FY26 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड 7% यानी 0.07 रुपये प्रति शेयर घोषित किया है. इसकी रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 तय की गई है और भुगतान 14 मार्च 2026 तक किया जाएगा.
इसके अलावा बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश भी की है. यानी शेयरधारकों को एक पर एक अतिरिक्‍त शेयर फ्री दिया जाएगा. ये शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू होगा.

कर्ज घटाया

कंपनी का कहना है कि उसने तीन BOT एसेट्स को प्राइवेट InvIT से पब्लिक InvIT में ट्रांसफर कर 4,900 करोड़ रुपये की इक्विटी अनलॉक की. साथ ही VM7 HAM एसेट के ट्रांसफर से 513 करोड़ रुपये की इक्विटी खुली और 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज कम हुआ.

अनलॉक की गई पूंजी को करीब 14,000 करोड़ रुपये के दो नए TOT एसेट्स में निवेश किया जाएगा. कंपनी ने अधिकृत शेयर पूंजी 615 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,260 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा है.

शेयर का हाल

नतीजों से पहले कंपनी का शेयर NSE पर 44.02 रुपये पर बंद हुआ. एक महीने में ये 5 फीसदी से ज्‍यादा चढ़ा है. एक साल में इसने नेगेटिव रिटर्न दिया. जबकि 3 साल में इसका रिटर्न 49 फीसदी और 5 साल में 298 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.