मिडकैप में निवेश का नया रास्ता, BSE ला रहा है नया इंडेक्स और डेरिवेटिव्स; SEBI से मिली मंजूरी
BSE को सेबी से एक नए इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. इस नए इंडेक्स का नाम BSE Focused Midcap Index है. इसका मतलब है कि अब निवेशक और ट्रेडर्स मिडकैप कंपनियों में निवेश करने के लिए एक नया और आसान विकल्प इस्तेमाल कर सकेंगे.
Focused Midcap Index: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक नई सुविधा आने वाली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को सेबी से एक नए इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. इस नए इंडेक्स का नाम BSE Focused Midcap Index है. इसका मतलब है कि अब निवेशक और ट्रेडर्स मिडकैप कंपनियों में निवेश करने के लिए एक नया और आसान विकल्प इस्तेमाल कर सकेंगे. हाल के समय में मिडकैप शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे में निवेशकों को सही तरीके से जोखिम संभालने और मौके का फायदा उठाने के लिए नए टूल्स की जरूरत होती है.
क्या है नया Focused Midcap Index
BSE का यह नया इंडेक्स देश की टॉप 20 मिडकैप कंपनियों को शामिल करेगा. इन कंपनियों का चयन उनके फ्री-फ्लोट मार्केट कैप के आधार पर किया जाएगा. यानी इसमें सिर्फ मजबूत और बड़ी मिडकैप कंपनियां होंगी. यह इंडेक्स पूरे मिडकैप बाजार की बजाय चुनिंदा कंपनियों पर फोकस करेगा.
डेरिवेटिव्स में क्या मिलेगा
इस इंडेक्स पर BSE फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च करेगा. ये सभी कॉन्ट्रैक्ट कैश सेटलमेंट के आधार पर होंगे. यानी डिलीवरी नहीं होगी, सिर्फ पैसे से सेटलमेंट होगा. इन कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी हर महीने के आखिरी गुरुवार को होगी. यह वही सिस्टम है जो अभी अन्य इंडेक्स में भी लागू है.
सेबी के नए नियमों का असर
हाल ही में सेबी ने डेरिवेटिव्स मार्केट में कुछ बदलाव किए हैं. अब हर एक्सचेंज में सिर्फ एक ही साप्ताहिक एक्सपायरी होगी. इसका मकसद ज्यादा सट्टेबाजी को कम करना और जोखिम को घटाना है. इस बदलाव के बाद अब बाजार में मासिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. यह नया इंडेक्स उन निवेशकों के लिए खास होगा जो मिडकैप कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं लेकिन पूरे बाजार की बजाय चुनिंदा कंपनियों पर फोकस करना चाहते हैं. इससे ट्रेडर्स को हेजिंग और शॉर्ट टर्म रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: India-Brazil Trade Deal पर अगले हफ्ते लगेगी मुहर! फार्मा, हेल्थ, खनिज और वीजा पर बड़े समझौते की है तैयारी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिफेंस स्टॉक में जंग! HAL, BEL, BDL या Mazagon Dock, कौन है स्टार परफॉर्मर, किसमें कमाई का सबसे बड़ा मौका?
FIIs की फेवरेट है ये छुटकू कंपनी, भाव ₹25 से भी कम, पर रिजल्ट दमदार पर शेयर हुआ बेदम, जानें कितनी आई गिरावट
दो टुकड़ों में बंटेगा इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, दिख सकती है हलचल, शेयर का भाव 100 से भी कम
