कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने चुने 3 शेयर, 9 जून को करें खरीदारी; 10% से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद

Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने तीन शेयरों में तेजी की संभावना जताई है. ब्रोकरेज ने Thyrocare Technologies के लिए 610 रुपये, Deepak Fertilisers के लिए 1600 रुपये और Aster DM Healthcare के लिए 845 रुपये का टारगेट दिया है.

ब्रोकरेज ने Thyrocare Technologies, Deepak Fertilisers Aster DM Healthcare के लिए टारगेट दिया है. Image Credit: canva

Target Price:शेयर मार्केट ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत के बाद भारी गिरावट के साथ कारोबार समाप्त किया. ग्लोबल मार्केट्स में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के दबाव ने निवेशकों को निराश किया. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. बाजार में लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए, जिससे निफ्टी 23,200 के स्तर से नीचे फिसल गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 719 अंक टूटकर 73,524 पर और निफ्टी 244 अंक गिरकर 23,123 पर बंद हुआ.

हालांकि इस निराशा भरी माहौल में भी एक्सपर्ट कुछ शेयरों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट Hitesh Tailor ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Thyrocare Technologies, Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corporation और Aster DM Healthcare शामिल हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं और आने वाले समय में अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है.

शेयरCMP (रुपये)स्टॉप लॉस (SL)टारगेट प्राइस (TGT)
Thyrocare Technologies541504600-610
Deepak Fertilisers & Petrochemicals145213771600
Aster DM Healthcare766725845

Thyrocare Technologies

हिटेश टेलर के मुताबिक, Thyrocare Technologies का शेयर लगभग 541 रुपये के स्तर पर मजबूत तेजी दिखा रहा है. शेयर ने राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है और 20 दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है. साथ ही सात दिन के कंसोलिडेशन रेंज से भी बाहर निकल चुका है. RSI 75.04 पर है, जो मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत देता है. एक्सपर्ट ने 504 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 600 से 610 रुपये का टारगेट दिया है.

Deepak Fertilisers

Deepak Fertilisers and Petrochemicals Corporation का शेयर भी मजबूत तकनीकी सेटअप दिखा रहा है. कंपनी का शेयर 200 सप्ताह के EMA सपोर्ट से उछलने के बाद लगातार हायर हाई और हायर लो पैटर्न बना रहा है. RSI 66.48 पर है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है. Choice Broking के एक्सपर्ट ने 1452 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह देते हुए 1377 रुपये का स्टॉप लॉस और 1600 रुपये का लक्ष्य दिया है.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook June 9: क्या मंगलवार को निफ्टी तोड़ देगा सपोर्ट? एक्सपर्ट्स से जानें- किस लेवल पर है इमिडिएट रेजिस्टेंस

Aster DM Healthcare

Aster DM Healthcare का शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है. शेयर में लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न देखने को मिल रहा है. यह 20 दिन और 50 दिन के EMA के ऊपर बना हुआ है, जिससे ट्रेंड मजबूत दिखाई देता है. RSI 62.92 पर है और तेजी की ओर इशारा कर रहा है. एक्सपर्ट ने 766 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 725 रुपये का स्टॉप लॉस और 845 रुपये का टारगेट दिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.