IND vs PAK: मैच से पहले मौसम का खतरा, क्या बारिश बिगाड़ेगी हाई-वोल्टेज मुकाबले का खेल? यहां देखें पूरी डिटेल

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच भी बेहद खास है. दोनों टीमें अभी तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और इस मैच को जीतने वाली टीम का सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन इस बड़े मुकाबले पर अब मौसम का साया मंडरा रहा है. ऐसे में फैंस और दोनों टीमों की नजरें अब मौसम अपडेट पर टिकी हुई हैं.

IND vs PAK Image Credit: Money9 live

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है. जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, करोड़ों फैंस की नजरें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टिकी रहती हैं. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच भी बेहद खास है. दोनों टीमें अभी तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और इस मैच को जीतने वाली टीम का सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. लेकिन इस बड़े मुकाबले पर अब मौसम का साया मंडरा रहा है. ऐसे में फैंस और दोनों टीमों की नजरें अब मौसम अपडेट पर टिकी हुई हैं.

मौसम विभाग की चेतावनी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने कहा है कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके कारण कोलंबो में बारिश होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो मैच में देरी या रद्द होने का खतरा भी बन सकता है.

AccuWeather का क्या कहना है

मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, मैच शुरू होने से करीब दो घंटे पहले यानी शाम 5 बजे के आसपास हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना कम बताई गई है. मैच के समय आसमान में बादल रहेंगे, तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और नमी का स्तर 70 प्रतिशत के आसपास होगा.

सोर्स: AccuWeather

दोनों टीमें जीत की लय में

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से बड़ी जीत दी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी देखने को मिली. वहीं पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद अमेरिका को हराकर मजबूत वापसी की. दोनों टीमों का आत्मविश्वास इस समय काफी ऊंचा है.

हेड टू हेड में भारत आगे

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ काफी मजबूत रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 7 मैच जीते हैं. पाकिस्तान को सिर्फ एक जीत 2021 में मिली थी.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न बाबर, न कप्तान सलमान आगा… T20 WC में ये खिलाड़ी पाक का सबसे अमीर सितारा; जानें किसके पास कितना खजाना