IND vs PAK: न बाबर, न कप्तान सलमान आगा… T20 WC में ये खिलाड़ी पाक का सबसे अमीर सितारा; जानें किसके पास कितना खजाना

पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं. टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, नसीम शाह और फखर जमान जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच जीते हैं और इस मैच को जीतने वाली टीम का सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. इसलिए मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है. वैसे तो पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक हालात मजबूत नहीं हैं. फिर भी आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स में सबसे अमीर कौन है.

IND vs PAK Image Credit: Instagram

Richest player in pakistan: भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है. यह सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं बल्कि करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ा इवेंट बन जाता है. जैसे ही दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, टीवी और मोबाइल पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप देखने को मिलती है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में होने वाला मुकाबला भी कुछ ऐसा ही है.

दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच जीते हैं और इस मैच को जीतने वाली टीम का सुपर 8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. इसलिए मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है. वैसे तो पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक हालात मजबूत नहीं हैं. फिर भी आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स में सबसे अमीर कौन है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान आगा कर रहे हैं. टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, नसीम शाह और फखर जमान जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं. बाबर आजम टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के कंधों पर है.

सबसे अमीर खिलाड़ी कौन

कई मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर कमाई की बात करें तो पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे अमीर खिलाड़ी माने जा रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 55 करोड़ रुपये बताई जाती है. टीम के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले उनकी कमाई ज्यादा है. विज्ञापन, लीग क्रिकेट और मैच फीस से उनकी इनकम होती है.

किसका कितना नेटवर्थ

खिलाड़ी का नामभूमिकानेटवर्थ (साल 2025 तक)
सलमान आगाकप्तान14 करोड़ रुपए
अबरार अहमदखिलाड़ी40 करोड़ रुपए
बाबर आजमबल्लेबाज43 करोड़ रुपए
फहीम अशरफऑलराउंडर8 करोड़ रुपये
फखर जमानबल्लेबाज17 करोड़ रुपये
नसीम शाहगेंदबाज25 करोड़ रुपये
शाहीन अफरीदीतेज गेंदबाज55 करोड़ रुपये
उस्मान खानबल्लेबाज8 करोड़ रुपये
सोर्स: TV9hindi

पाकिस्तान के T20 WC मैच शेड्यूल

  • नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच – 7 फरवरी, कोलंबो
  • अमेरिका के खिलाफ मैच – 10 फरवरी, कोलंबो
  • भारत के खिलाफ मैच – 15 फरवरी, कोलंबो
  • नामीबिया के खिलाफ मैच – 18 फरवरी, कोलंबो

ये भी पढ़ें: Ind-Pak मैच बना ‘सोने की खान’, 10 सेकंड के एड के लिए 70 लाख तक खर्च करने को तैयार कंपनियां; लिस्ट में अमूल और ब्रिटानिया भी शामिल