Ind-Pak मैच बना ‘सोने की खान’, 10 सेकंड के एड के लिए 70 लाख तक खर्च करने को तैयार कंपनियां; लिस्ट में अमूल और ब्रिटानिया भी शामिल
इंडिया-पाक मैच के लिए विज्ञापन के दाम में बड़ी तेजी आई है. टीवी पर 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए अब कंपनियों को करीब 30 से 40 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं. आम तौर पर ऐसे मैचों में यह कीमत 20 से 25 लाख रुपये रहती है. यानी आखिरी समय में दाम करीब 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दाम बढ़ गए हैं. जियोहॉटस्टार पर 10 सेकंड का विज्ञापन 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गया है.
India-Pak T20 WC: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं होता, यह एक बड़ा इवेंट बन जाता है. जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, करोड़ों लोग टीवी और मोबाइल पर मैच देखते हैं. यही वजह है कि कंपनियां इस मौके को भुनाने के लिए खूब पैसा खर्च करती हैं. इस बार T20 World cup में कोलंबो में होने वाले मैच से पहले ही इसका असर दिखने लगा है.
विज्ञापन के दाम तेजी से बढ़ गए हैं, टिकट और होटल महंगे हो गए हैं और फैंस बड़ी संख्या में श्रीलंका पहुंच रहे हैं. हर सेकंड की कीमत बढ़ गई है. कंपनियां किसी भी तरह इस मैच के दौरान अपना विज्ञापन दिखाना चाहती हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें. इस हाई वोल्टेज मुकाबले ने क्रिकेट के साथ-साथ बिजनेस को भी गर्म कर दिया है.
विज्ञापन के दाम में 25% तक उछाल
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया-पाक मैच के लिए विज्ञापन के दाम में बड़ी तेजी आई है. टीवी पर 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए अब कंपनियों को करीब 30 से 40 लाख रुपये देने पड़ रहे हैं. आम तौर पर ऐसे मैचों में यह कीमत 20 से 25 लाख रुपये रहती है. यानी आखिरी समय में दाम करीब 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दाम बढ़ गए हैं. जियोहॉटस्टार पर 10 सेकंड का विज्ञापन 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच गया है.
BS की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रॉडकास्टर अब 10-सेकंड के स्लॉट के लिए लगभग 70 लाख रुपये का कोटेशन दे रहे हैं, जो साल 2024 एडिशन के दौरान इसी मैच के लिए रिकॉर्ड किए गए लगभग 40 लाख रुपये के पीक रेट से बहुत ज्यादा है. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान 10-सेकंड के पीक स्पॉट रेट्स आमतौर पर 20 लाख रुपये के आसपास रहे हैं.
कंपनियों की लंबी कतार
कंपनियां ज्यादा खर्च की चिंता नहीं कर रही हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इस मैच को बहुत बड़ी संख्या में लोग देखेंगे. ऑटो, FMCG, बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियां सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं. इस टूर्नामेंट में कई बड़ी कंपनियां विज्ञापन दे रही हैं. इनमें Emirates, OpenAI, Amul, Mahindra, Hyundai, Britannia और अन्य कंपनियां शामिल हैं. जानकारों का कहना है कि इंडिया-पाक मैच के विज्ञापन की कीमत सोने-चांदी जैसी हो गई है. यानी इसकी मांग बहुत ज्यादा है और हर कोई इसमें हिस्सा लेना चाहता है.
कोलंबो के लिए टिकट और होटल महंगे
सिर्फ विज्ञापन ही नहीं, यात्रा का खर्च भी बढ़ गया है. भारत से कोलंबो जाने वाली फ्लाइट के किराए में भारी उछाल आया है. कुछ तारीखों पर टिकट 45 से 50 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. ट्रैवल कंपनियों का कहना है कि मैच के कारण अचानक मांग बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों में कोलंबो के लिए बुकिंग दोगुनी हो गई है.

होटल बुकिंग में भी तेजी
कोलंबो में होटल की मांग भी तेजी से बढ़ी है. खासकर 5 स्टार होटलों में ज्यादा बुकिंग हो रही है. इन होटलों के कमरे सामान्य दिनों के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं. ज्यादातर बुकिंग बड़े शहरों से आने वाले भारतीय फैंस कर रहे हैं. आसान वीजा और कम दूरी होने की वजह से लोग जल्दी प्लान बना पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IPO के जरिये ₹2250 करोड़ जुटाने की तैयारी में InsuranceDekho, जानें कब तक हो सकती है लिस्टिंग
Latest Stories
भारत के UPI को चीनी Alipay+ से जोड़ने की तैयारी, क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स पर चल रही बड़ी बातचीत
ग्लोबल मार्केट पर यूपी का फोकस, पेश हुई नई एक्साइज पॉलिसी; विदेशों में पहुंचेगी ‘Made in UP’ शराब
Uday Kotak बने GIFT City के नए चेयरमैन, गुजरात सरकार ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
