Punjab Carbonic ला रही है 95 लाख शेयर का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP; इन जगहों पर करेगी पैसों का इस्तेमाल

Punjab Carbonic Limited ने अपने IPO के लिए SEBI के पास DRHP फाइल किया है, जिसके तहत कंपनी 95 लाख इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने की योजना बना रही है. यह कंपनी कार्बन कैप्चर और इंडस्ट्रियल गैस सॉल्यूशंस सेक्टर में काम करती है और CO₂ से जुड़े प्रोडक्ट्स का मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करती है. जुटाई गई रकम का उपयोग नए प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, एथेनॉल प्लांट विस्तार और कर्ज चुकाने में किया जाएगा.

आईपीओ Image Credit: FreePik

Punjab Carbonic IPO: भारत के IPO बाजार में एक और नई कंपनी एंट्री की तैयारी में है. पंजाब कार्बोनिक लिमिटेड ने अपने IPO के लिए SEBI के पास DRHP फाइल कर दिया है. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 95 लाख इक्विटी शेयर जारी कर फंड जुटाने की योजना बना रही है. इस IPO में 60 लाख शेयर का फ्रेश इश्यू और 35 लाख शेयर का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा. यह कदम ऐसे समय में आया है, जब देश में इंडस्ट्रियल गैस और कार्बन कैप्चर सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है.

क्या करती है कंपनी

पंजाब कार्बोनिक लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड कार्बन कैप्चर और इंडस्ट्रियल गैस सॉल्यूशंस कंपनी है. यह लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) और ड्राई आइस के मैन्युफैक्चरिंग, रिकवरी, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल खास है, क्योंकि यह फर्मेंटेशन से निकलने वाले CO₂ को कैप्चर कर उसे उपयोगी प्रोडक्ट में बदलती है. इससे सर्कुलर कार्बन इकॉनमी को बढ़ावा मिलता है और पर्यावरणीय असर भी कम होता है.

कहां होगा IPO का पैसा इस्तेमाल

कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में करेगी. इसमें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और पेद्दापुरम में नए CO₂ रिकवरी यूनिट्स लगाने की योजना शामिल है. इसके अलावा, कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए CO₂ ट्रांसपोर्ट टैंकर खरीदेगी और अपनी सब्सिडियरी कंपनी में निवेश करेगी. साथ ही, पंजाब में मौजूद एथेनॉल प्लांट की क्षमता बढ़ाने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी इस फंड का उपयोग किया जाएगा.

मजबूत बिजनेस और फाइनेंशियल्स

कंपनी के पास पूरे भारत में फैला हुआ नेटवर्क है और इसके पास 55 CO₂ टैंकर का खुद का बेड़ा है. कंपनी Build-Own-Operate और एसेट-लाइट मॉडल के जरिए काम करती है, जिससे लागत और ऑपरेशन में संतुलन बना रहता है. फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो FY25 में कंपनी ने करीब 48817 लाख रुपये का रेवेन्यू, 4823 लाख रुपये का EBITDA और 2621 लाख रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

पंजाब कार्बोनिक का IPO ऐसे सेक्टर से जुड़ा है, जहां आने वाले समय में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं हैं. कार्बन कैप्चर, एथेनॉल और इंडस्ट्रियल गैस जैसे सेगमेंट भविष्य के लिए अहम माने जा रहे हैं. हालांकि, निवेश से पहले कंपनी के जोखिम, वैल्यूएशन और मार्केट कंडीशन को समझना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: 20 रुपये से कम कीमत वाले इस स्टॉक को मिला रेलवे से ऑर्डर, 24 महीने में पूरा करना है काम; निवेशक रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.