रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट
FSSAI ने बताया है कि रोजाना तेल का सेवन सीमित रखना जरूरी है. तेल कुल दैनिक कैलोरी का 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अधिक तेल से वजन बढ़ने और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है.
FSSAI Guidelines: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खाना बनाते समय हम तेल का इस्तेमाल बिना सोचे समझे ज्यादा कर देते हैं. यही आदत धीरे धीरे सेहत पर असर डाल सकती है. फूड एंड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में लोगों को तेल की सही मात्रा को लेकर जागरूक किया है.FSSAI ने बताया कि रोजाना तेल का सेवन सीमित रखना बेहद जरूरी है. ज्यादा तेल से वजन बढ़ने और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए सही मात्रा और सही तरीका अपनाना जरूरी है.
रोज कितना तेल खाना चाहिए
FSSAI के रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना तेल का सेवन कुल कैलोरी का 20 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए. आमतौर पर लोग दिन भर में 5 से 6 चम्मच तेल या घी ले लेते हैं. एक चम्मच में करीब 5 ग्राम फैट होता है, जिससे लिमिट जल्दी पार हो जाती है. इसलिए मात्रा पर नजर रखना जरूरी है.
ज्यादा तेल से क्या नुकसान होता है
FSSAI के अनुसार फैट दो तरह का होता है. एक जो हम सीधे देखते हैं जैसे तेल, घी और मक्खन. दूसरा जो खाने में पहले से मौजूद होता है जैसे नट्स, बीज और डेयरी प्रोडक्ट. दिखाई देने वाले फैट को कम करना जरूरी है, जबकि छिपा हुआ फैट सीमित मात्रा में फायदेमंद होता है.
हेल्दी फैट भी है जरूरी
डॉ सरीन के मुताबिक मूंगफली, बादाम और अखरोट जैसे फूड्स में हेल्दी फैट होता है. खासकर अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है. इसलिए तेल कम करके इन चीजों को डाइट में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
कुकिंग में तेल कम करने के आसान तरीके
खाना बनाते समय कुछ आसान बदलाव करके तेल की मात्रा कम की जा सकती है. जैसे नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करें. तेल को नाप कर डालें. फ्राई की जगह स्टीम या ग्रिलिंग अपनाएं. खाना बनने के बाद ऊपर से तेल डालने से बचें. ये छोटे बदलाव सेहत को बेहतर बना सकते हैं.
छोटी आदतें देंगी बड़ा फायदा
तेल का सही इस्तेमाल आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर रख सकता है. संतुलित डाइट और सही कुकिंग तरीका अपनाकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. याद रखें कि हेल्दी खाना सिर्फ क्या खा रहे हैं इस पर नहीं बल्कि कैसे बना रहे हैं इस पर भी निर्भर करता है.
Latest Stories
भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम
