180% रिटर्न देने वाली महारत्न PSU दे रही ₹3.50 डिविडेंड! आज है खरीदारी का आखिरी दिन; जानें पूरी डिटेल

NTPC के 3.50 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का फायदा उठाने के इच्छुक निवेशकों के लिए 1 सितंबर 2026 आखिरी खरीदारी का दिन है. कंपनी ने 2 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है और डिविडेंड का पेमेंट 23 सितंबर या उसके बाद किया जाएगा. NTPC ने FY27 की पहली तिमाही में 11.9% की मुनाफा वृद्धि दर्ज की है. कंपनी ने 12,000 करोड़ रुपये तक NCD के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. वहीं, शेयर हाल में दबाव में रहा है, लेकिन पांच साल में करीब 180% रिटर्न दे चुका है.

डिविडेंड स्टॉक Image Credit: Canva/ Money9

NTPC के निवेशकों के लिए अहम खबर है. कंपनी के 3.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज यानी 1 सितंबर 2026 शेयर खरीदने का आखिरी मौका है. NTPC ने FY2025-26 के फाइनल डिविडेंड के लिए 2 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. ऐसे में डिविडेंड के लिए पात्र बनने वाले निवेशकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि शेयर तय समय तक उनके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाएं.

₹3.50 प्रति शेयर मिलेगा डिविडेंड

NTPC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह डिविडेंड 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर दिया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, FY2025-26 का यह फाइनल डिविडेंड 23 सितंबर 2026 या उसके बाद पेमेंट किया जाएगा.

NTPC ने BSE फाइलिंग में 2 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय करने की जानकारी दी है. इसी तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा.

आज ही क्यों खरीदना जरूरी है?

रिकॉर्ड डेट 2 सितंबर होने के कारण डिविडेंड पाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले NTPC के शेयर खरीदने होंगे. इसकी वजह Sebi का T+1 Settlement Cycle है. इसलिए 1 सितंबर यानी आज NTPC के शेयर खरीदना डिविडेंड के लिए पात्र बनने का आखिरी मौका है. सिर्फ शेयर खरीदना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि T+1 सेटलमेंट के तहत शेयर का समय पर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होना भी जरूरी है.

NTPC ने अब तक कितने डिविडेंड दिए?

Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, NTPC ने फरवरी 2005 से अब तक 48 डिविडेंड घोषित किए हैं. फिलहाल कंपनी के शेयर की Dividend Yield 2.72% है.

NTPC शेयर का हाल कैसा है?

NTPC का शेयर 1 सितंबर को सुबह 11 बजे 326 रुपये पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.58 फीसदी की गिरावट है. कंपनी का मार्केट कैप 315917 करोड़ रुपये है. शेयर का स्टॉक P/E 11.3 है, जबकि बुक वैल्यू 210 रुपये है. कंपनी की Dividend Yield 2.74% है. NTPC का ROCE 8.92% और ROE 15.1% है. शेयर का 52 वीक हाई 414 रुपये और 52 वीक लो 316 रुपये है. कंपनी के शेयर की फेल वैल्यू 10 रुपये है.

लंबी अवधि में शेयर का प्रदर्शन मजबूत रहा है. पिछले पांच साल में NTPC के शेयर ने करीब 180 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

पहली तिमाही में मुनाफा 11.9% बढ़ा

NTPC ने FY27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय नतीजे दर्ज किए. 24 जुलाई को कंपनी ने बताया कि Q1FY27 में Standalone Net Profit सालाना आधार पर 11.9% बढ़कर ₹5,342.4 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 4774 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 3% बढ़कर ₹43,832 करोड़ हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में यह 42572 करोड़ रुपये था.

EBITDA में भी मजबूत बढ़ोतरी हुई. यह सालाना आधार पर 22.8% बढ़कर ₹12,629 करोड़ हो गया, जबकि Q1FY26 में यह 10,283 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA Margin भी 24.2% से बढ़कर Q1FY27 में 28.8% हो गया.

₹12,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

NTPC के बोर्ड ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 12000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. कंपनी यह रकम Non-Convertible Debentures यानी NCDs जारी करके जुटा सकती है. यह फंड घरेलू बाजार में Private Placement के जरिए एक या एक से ज्यादा चरणों में जुटाया जा सकता है. प्रस्तावित NCD Secured या Unsecured हो सकते हैं. इन्हें Redeemable, Taxable या Tax-Free और Cumulative या Non-Cumulative विकल्पों के साथ जारी किया जा सकता है.

कंपनी के मुताबिक, यह फंड जुटाने की योजना अधिकतम 12 Tranches या Series में हो सकती है. यह कार्यक्रम Special Resolution पास होने की तारीख से एक साल या FY28 में कंपनी की अगली AGM तक, इनमें से जो पहले हो, तब तक वैध रहेगा. हर Tranche या Series के समय इसका Size, Tenure, BSE और/या NSE पर Listing Details, Coupon या Interest Rate, Security और दूसरी शर्तें तय की जाएंगी.

इसे भी- NCLT से सुभाष चंद्रा को झटका, ₹6.25 करोड़ के रीपेमेंट प्लान के मंजूरी वाले आदेश पर रोक; सभी पक्षों को नोटिस जारी

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.