5 रुपये से कम का पेनी स्टॉक देगा 7:24 बोनस, 6 महीने में 26% चढ़ा शेयर; रिकॉर्ड डेट पर रखें नजर
5 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक Jonjua Overseas पर निवेशकों की नजर है. कंपनी 7:24 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करने जा रही है और इसके लिए 4 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. रिकॉर्ड डेट पर पात्र शेयरहोल्डर्स को हर 24 शेयर पर 7 अतिरिक्त बोनस शेयर्स मिलेंगे. कंपनी करीब 79.56 लाख बोनस शेयर्स जारी करेगी.
Highlights
- jonjua overseas 7:24 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करेगी.
- रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई है.
- करीब 79.56 लाख बोनस शेयर्स जारी होंगे.
Penny Stock: शेयर बाजार में 5 रुपये से कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स अक्सर निवेशकों के बीच चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही एक शेयर Jonjua Overseas है, जो इन दिनों अपने 7:24 बोनस शेयर इश्यू को लेकर फोकस में है. कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए 4 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के पात्र शेयरहोल्डर्स के पास जितने शेयर होंगे, उसी अनुपात में उन्हें बोनस शेयर्स मिलेंगे.
7:24 बोनस इश्यू क्या है
Jonjua Overseas 7:24 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करेगी. इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर किसी शेयरहोल्डर के पास जितने 24 शेयर होंगे, उसके बदले उसे 7 अतिरिक्त बोनस शेयर्स मिलेंगे. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी इन्वेस्टर के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के 240 शेयर हैं, तो उसे 70 बोनस शेयर्स मिलेंगे.
इस तरह उसके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 310 हो जाएगी. हालांकि, बोनस शेयर्स मिलने से निवेश का कुल मूल्य अपने आप नहीं बढ़ता. बोनस इश्यू के बाद शेयर की कीमत में आमतौर पर उसी अनुपात में एडजस्टमेंट होता है, क्योंकि कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है.
4 सितंबर है रिकॉर्ड डेट
Jonjua Overseas ने 24 अगस्त 2026 को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोनस इश्यू के लिए 4 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यह रिकॉर्ड डेट सेबी के एलओडीआर रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 42 के तहत तय की गई है. कंपनी के मुताबिक, बोनस शेयर्स का डीम्ड डेट ऑफ अलॉटमेंट 7 सितंबर 2026 यानी टी+1 रखा गया है. इसके बाद इन बोनस शेयर्स की ट्रेडिंग 8 सितंबर 2026 यानी टी+2 से शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि, ये सभी तारीखें जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिलने पर निर्भर हैं. इनमें बीएसई से मिलने वाली इन-प्रिंसिपल अप्रूवल भी शामिल है.
करीब 79.56 लाख बोनस शेयर्स जारी होंगे
कंपनी के रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, इस बोनस इश्यू के तहत कुल 79,55,966 फुली पेड-अप बोनस इक्विटी शेयर्स जारी किए जाएंगे. कंपनी ने बताया है कि 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक बोनस इक्विटी शेयर्स को डिपॉजिटरी सिस्टम में क्रेडिट कराने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा किए जाएंगे.
इसके बाद लागू सेबी सर्कुलर के अनुसार, फुली पेड-अप बोनस शेयर्स अगले वर्किंग डे यानी 8 सितंबर से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है. हालांकि, इन्वेस्टर्स को ध्यान रखना चाहिए कि कंपनी द्वारा बताई गई तारीखें संबंधित अथॉरिटीज की मंजूरी के अधीन हैं.
शेयर ने 6 महीने में दिया 26% से ज्यादा रिटर्न
Jonjua Overseas के शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इस पेनी स्टॉक में हाल के महीनों में तेजी देखने को मिली है. शेयर ने पिछले 1 महीने में 4% से ज्यादा और 3 महीने में 15% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है. वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर 26.54% चढ़ा है. सोमवार को कंपनी का शेयर 4.10 रुपये पर बंद हुआ है.
यह भी पढ़ें: टायर इंडस्ट्री की इस कंपनी का PAT 70% बढ़ा, रेवेन्यू और EBITDA में भी शानदार ग्रोथ; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Opening Bell: सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, निफ्टी 24100 के नीचे; निफ्टी PSU बैंक में 1% अधिक गिरावट, ITC में तेजी
टायर इंडस्ट्री की इस कंपनी का PAT 70% बढ़ा, रेवेन्यू और EBITDA में भी शानदार ग्रोथ; रखें नजर
Stock to Watch: Airtel, हैप्पिएस्ट माइंड्स, मिल्की मिस्ट और मैनकाइंड फार्मा के शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन
