Opening Bell: सेंसेक्स 450 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 23250 के पार; कोटक बैंक और TCS बने टॉप गेनर्स

Opening Bell: दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बीच 16 सितंबर को भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 23200 के आसपास रहा.

शेयर बाजार. Image Credit: Money9 Live

Opening Bell: बुधवार 16 सितंबर को शेयर बाजार ने जोरदार अंदाज में कारोबार की शुरुआत की. दोनों ही इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले. बेंचमार्क BSE सेंसेक्स 384 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 74,388 पर ट्रेड कर रहा. निफ्टी 50 इंडेक्स 134 अंक या 0.58 फीसदी बढ़कर 23,252 पर ट्रेड कर रहा.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में UTC, M&M, HUL, HCL Tech और BEL सबसे अधिक बढ़त वाली कंपनियां रहीं. वहीं, IndiGo, Eternal, NTPC और Tata Steel में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई.

महंगाई की चिंता

एनर्जी की कीमतों में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने की चिंता के बीच, निवेशक US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे एशिया-पैसिफिक बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 0.19 फीसदी नीचे रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.25 फीसदी ऊपर चढ़ा.

मजबूत हुआ रुपया

16 सितंबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के संभावित दखल की वजह से रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 95.89 पर खुला, जबकि निवेशकों का ध्यान US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर था.

बाजार पर दबाव

रिसर्च एनालिस्ट फर्म HST वेल्थ के फाउंडर और CEO हरिसेलवन राधाकृष्णन ने कहा कि बाजार में रिकवरी कमजोर बनी रह सकती है, क्योंकि ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड का ऊंचा स्तर जोखिम लेने की क्षमता पर दबाव डाल रहा है.

राधाकृष्णन ने आगे कहा, ‘आज रात फेडरल रिजर्व का पॉलिसी फैसला बाजार के लिए मुख्य ट्रिगर होगा. हालांकि, ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की व्यापक उम्मीद है, लेकिन बाजार की दिशा काफी हद तक फेड के आगे की सख्ती के आउटलुक पर निर्भर करेगी सख्त रुख वाले बयान डॉलर को मजबूत कर सकते हैं.

ग्लोबल इक्विटी, रुपये और विदेशी निवेश प्रवाह पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं, जबकि संतुलित रुख से राहत भरी तेजी (रिलीफ रैली) को समर्थन मिल सकता है.’

FIIs की निकासी

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को 2,977.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

यह भी पढ़ें: ट्रंप को मिलेगी रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने की शक्ति, US हाउस ने आगे बढ़ाया बिल