7 महीने में 1724 रुपए भागा ये शेयर, शराब बनाने वाली इस कंपनी के स्टॉक ने 5 साल में दिया 341.79% का रिटर्न!
बेवरेज सेक्टर की दिग्गज कंपनी Radico Khaitan का शेयर आज (5 अक्टूबर 2026) को 4290 पर बंद हुआ. शराब बनाने वाली इस कंपनी का ये स्टॉक पिछले 6 महीने, 1 साल और पिछले पांच सालों से बढ़िया रिटर्न दे रहा है.

Radico Khaitan Share Price: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल तो हमेशा बना रहता है, मार्केट में उठक-पठक का असर पोर्टफोलियो में मौजूद स्टॉक्स पर भी पड़ता है. ऐसे में ढेरों स्टॉक्स में से एक बढ़िया स्टॉक चुनना काफी मुश्किल हो सकता है लेकिन हम आज आपके लिए एक ऐसा स्टॉक ढूंढकर लाए हैं जिसने काफी बढ़िया रिटर्न्स दिए हैं. शराब बनाने वाली कंपनी Radico Khaitan ने 6 महीने, 1 साल और पिछले पांच सालों में शानदार रिटर्न दिया है.
2026 में दिया इतने रुपए का डिविडेंड
इस स्टॉक का 52 वीक हाई 4,747 रुपए है और इसका 52 वीक लो 2500 रुपए है. इस स्टॉक ने जुलाई 2026 में 9 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड और पिछले साल जुलाई में 4 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था.
इस शेयर में FII-DII की कितनी हिस्सेदारी?
शेयर होल्डर पैटर्न देखें तो इस स्टॉक में 40.19 फीसदी की होल्डिंग प्रमोटर्स के पास है. इस स्टॉक में 18.20 फीसदी FII, 24.03 फीसदी DII और 15.95 फीसदी पैसा पब्लिक यानी रिटेल इंवेस्टर का लगा हुआ है.
Radico Khaitan का शेयर आज (5 अक्टूबर) 1.25 फीसदी चढ़ने के बाद 53 रुपए बढ़कर 4290 पर बंद हुआ है. इस शेयर की हिस्ट्री पर नजर डालें तो बेशक शराब बनाने वाली इस कंपनी का ये स्टॉक पिछले पांच दिन में 4.88 फीसदी यानी 220.10 रुपए और एक महीने में 154 रुपए टूट चुका है लेकिन पिछले 6 महीनों पर नजर डालें तो इस शेयर ने 59.79 फीसदी का रिटर्न दिया है.
आज से ठीक 6 महीने पहले 5 मार्च 2026 को ये स्टॉक 2566.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और आज (5 अक्टूबर 2026) 4290 रुपए पर ये शेयर बंद हुआ है. इसका मतलब 6 महीने में ये स्टॉक 1724 रुपए भाग चुका है. पिछले 1 साल की बात करें तो ये शेयर 45.36 फीसदी का बढ़िया रिटर्न दे चुका है.
पांच साल में भी जबरदस्त रिटर्न
Radico Khaitan के शेयर ने पिछले पांच सालों में 341.79 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है, 8 अक्टूबर 2021 को इस स्टॉक की कीमत 971.05 रुपए थी, लेकिन आज पांच साल बाद ये शेयर 4290 रुपए पर पहुंच गया है. इसका मतलब ये हुआ कि 5 साल में ये शेयर 3,318.95 रुपए भाग चुका है.
डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी शेयर, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.