₹475 करोड़ का मेगा ऑर्डर… इस रेलवे स्टॉक में आई तूफानी तेजी; क्या अब शुरू होगा नया बुल रन?
रेलवे सुरक्षा सिस्टम बनाने वाली कंपनी Kernex Microsystems (India) Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को रेलवे की ओर से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर दो सेशन (बुधवार और शुक्रवार) में करीब 11 प्रतिशत तक उछल गया.

Kernex Microsystems (India) Limited: भारतीय रेलवे में सुरक्षा तकनीक को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है और इसका फायदा रेलवे से जुड़ी कंपनियों को भी मिल रहा है. इसी बीच रेलवे सुरक्षा सिस्टम बनाने वाली कंपनी Kernex Microsystems (India) Limited के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को रेलवे की ओर से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की.
इस खबर के बाद कंपनी के शेयर दो सेशन (बुधवार और शुक्रवार) में करीब 11 प्रतिशत तक उछल गया. रेलवे में KAVACH जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ने से इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं. यही वजह है कि निवेशकों की नजर अब रेलवे सुरक्षा और सिग्नलिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों पर बनी हुई है.
₹475 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला
- Kernex Microsystems (India) Limited को Chittaranjan Locomotive Works यानी CLW से 475.21 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है.
- इस ऑर्डर के तहत कंपनी रेलवे इंजनों में ऑन-बोर्ड KAVACH उपकरण की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करेगी.
- यह प्रोजेक्ट रेलवे के नवीनतम RDSO मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा और इसे 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
KAVACH सिस्टम क्यों है खास
KAVACH भारतीय रेलवे का एक आधुनिक सुरक्षा सिस्टम है, जिसे ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने और रेल संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विकसित किया गया है. यह तकनीक ट्रेन की गति पर नजर रखती है और किसी भी संभावित टक्कर या सिग्नल उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकती है. रेलवे नेटवर्क में KAVACH का विस्तार होने से इस क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों को लगातार नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद बढ़ रही है.
ऑर्डर बुक से दिख रही मजबूत ग्रोथ
- कंपनी के पास 30 सितंबर 2025 तक करीब 2,563 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक मौजूद थी.
- यह आने वाले वर्षों के लिए मजबूत बिजनेस विजिबिलिटी का संकेत माना जा रहा है.
- कंपनी के ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा CLW से मिले 1,730 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का है.
- इसके तहत 2,500 लोको TCAS यूनिट्स की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम किया जाना है.
कंपनी के कारोबार और नतीजे
Kernex Microsystems (India) Limited रेलवे सुरक्षा, एंटी-कोलिजन सिस्टम, ट्रेन प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी और सिग्नलिंग सॉल्यूशंस बनाने का काम करती है. कंपनी के TrainSHIELD और Anti-Collision Device जैसे प्रोडक्ट रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी की आय बढ़कर 72.60 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 36.81 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत ग्रोथ दिखाई है और उसके रिटर्न रेशियो भी मजबूत बने हुए हैं.बड़े ऑर्डर, मजबूत ऑर्डर बुक और रेलवे सुरक्षा क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी भविष्य में भी निवेशकों के रडार पर बनी रह सकती है.
इसे भी पढ़ें- क्या फिर टूटेगा बाजार? US-Iran टेंशन गहराया, एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली; Gift Nifty 2 फीसदी नीचे
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.