रियल एस्टेट स्टॉक ने एक साल में पैसा किया डबल! ₹1 लाख बने ₹2.27 लाख, FIIs ने भी 0.8% से सीधे 4.8% तक बढ़ाई हिस्सेदारी
AGI Infra Limited ने एक साल में करीब 127% रिटर्न देकर पैसा डबल कर दिया है. जिससे निवेशकों को शानदार फायदा हुआ. रेवेन्यू में हल्की गिरावट के बावजूद कंपनी का मुनाफा और मार्जिन तेजी से बढ़ा, साथ ही नया प्रोजेक्ट ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है. FIIs ने भी इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

Multibagger Stock: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. इसके बावजूद कुछ स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. ऐसा ही एक स्मॉलकैप स्टॉक है AGI Infra Limited, जिसने पिछले एक साल में करीब 127% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है.
कंपनी क्या करती है?
AGI Infra Limited रियल एस्टेट डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी है. इसकी लुधियाना और पंजाब में मजबूत पकड़ है. ये प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है.
साल भर में पैसा डबल
15 अप्रैल 2025 को AGI Infra शेयर की कीमत 157.89 रुपये थी. अभी इसकी वर्तमान कीमत ₹359.55 है. अगर इसमें तब किसी ने एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज इसकी वैल्यू ₹2.27 लाख होती. यानी इसने साल भर में लगभग 127% का रिटर्न दिया है. इसका मतलब निवेशकों का पैसा 2 गुना से भी ज्यादा हो गया. हफ्ते भर में इस शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.
रेवेन्यू घटा, पर मुनाफा बढ़ा
- दिसंबर 2025 तिमाही में रेवेन्यू: ₹91.41 करोड़ से ₹87.50 करोड़ पहुंच गया. इसमें 4.28% की गिरावट आई.
- EBITDA: ₹31.21 करोड़ से ₹39.88 करोड़ पहुंच गया. इसमें 27.78% की बढ़त दर्ज की गई.
- EBITDA मार्जिन भी 34% से उछलकर 46% पर पहुंच गया.
- नेट प्रॉफिट: ₹26.11 करोड़ के साथ बढ़त पर देखा गया. इसमें 36.95% का उछाल आया.
- PAT मार्जिन: 21% से बढ़कर 30% पर पहुंच गया. यानी कंपनी ने लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें: विजय केडिया ने खरीदे ₹14.1 करोड़ के नए शेयर, इस ऑटो कंपनी पर दांव, एंट्री से रॉकेट हुआ स्टॉक, एक हफ्ते में 19% भागा
नया प्रोजेक्ट बना गेमचेंजर
कंपनी को GMADA से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. ये प्रोजेक्ट Utopia है. ये न्यू चंडीगढ़ में है. 10.26 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में कुल फ्लैट 661 बनेंगे. यह कंपनी का न्यू चंडीगढ़ में पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो भविष्य की ग्रोथ को सपोर्ट करेगा.
FIIs का बढ़ा भरोसा
विदेशी निवेशकों ने भी इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखाई है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 0.8% से बढ़कर मार्च 2026 में 4.8% हो गई है. यानी इसमें 6 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह कंपनी में बढ़ते भरोसे का बड़ा संकेत है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.