गिरते बाजार में भी चमका आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो, इन 4 स्‍मॉल कैप स्‍टॉक्‍स में बढ़ाई हिस्‍सेदारी, ये फैक्‍टर्स दे रहे ग्रोथ का हिंट

आशीष कचोलिया ने गिरते बाजार में भी मौके का फायदा उठाते हुए 4 स्मॉलकैप स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई और पोर्टफोलियो वैल्यू बढ़ाई है. उन्‍होंने 4 शेयरों मे बड़ा दांव लगाया है. बाजार की कमजोरी के बावजूद चुनिंदा स्मॉलकैप शेयरों में ग्रोथ के मौके बने हुए हैं.

Ashish Kacholia Portfolio Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Portfolio: भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ समय से दबाव में रहा है. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और महंगाई की चिंता ने बाजार की चाल को प्रभावित किया. इसके अलावा AI से जुड़े बदलावों को लेकर भी निवेशकों में अनिश्चितता देखी गई. लेकिन गिराते बाजार में भी दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने मौके का फायदा उठाते हुए चुनिंदा स्मॉलकैप शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. तो किन फैक्‍टर्स की वजह से दिग्‍गज निवेशक ने इसमें लगाया दांव और अभी शेयर की क्‍या है कीमत, चेक करें डिटेल.

गिरते बाजार में भी पोर्टफोलियो मजबूत

ट्रेंडलाइन के मुताबिक मार्च तिमाही (Q4 FY26) के दौरान आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में 4.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसकी कुल वैल्यू बढ़कर ₹2328.79 करोड़ पहुंच गई. उनका फोकस ऐसे स्टॉक्स पर है, जिनमें भविष्य में तेज ग्रोथ की संभावना है. यही वजह है कि गिरते बाजार में भी उनके दांव उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं.

किन शेयरों में बढ़ाया दांव?

आशीष कचोलिया ने TechEra Engineering में सबसे बड़ा निवेश किया है.
हिस्सेदारी: 4.8% से बढ़ाकर 6.2% की.
बढ़ोतरी: 1.4%
1 साल का रिटर्न: 58%
इसका ऑल टाइम हाई 325.70 रुपये है और इसकी वर्तमान कीमत 195.40 रुपये है, ऐसे में ये अपने 52 वीक हाई से अभी करीब 40% सस्‍ते में मिल रहा है.
जानकारों के मुताकि इस कंपनी के बिजनेस मॉडल और ग्रोथ की वजह से दिग्‍गज निवेशक ने दांव लगाया है.

SG Finserve में बढ़ाई हिस्सेदारी

फाइनेंशियल सेक्टर में भी कचोलिया ने निवेश बढ़ाया.

हिस्सेदारी: 1.1% से बढ़ाकर 2.4% की.
बढ़ोतरी: 1.2%
1 साल का रिटर्न: 14%
यह स्टॉक लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है.
इसका ऑल टाइम हाई 473 रुपये है और इसकी वर्तमान कीमत ₹467.75 है.

Aeroflex Industries में भी भरोसा

हिस्सेदारी: 2.% से बढ़ाकर 2.3% की.
बढ़ोतरी: 0.3%
1 साल का रिटर्न: 69%
यह स्टॉक हाल के समय में मल्टीबैगर ट्रेंड में रहा है.
इसका ऑल टाइम हाई 298.90 रुपये है और इसकी वर्तमान कीमत ₹289.34 है.

Tanfac Industries में हल्की बढ़ोतरी

हिस्सेदारी: 1.65% से बढ़ाकर 1.71% की.
बढ़ोतरी: 0.1%
1 साल का रिटर्न: 54%

यहां घटाई हिस्‍सदारी

Vasa Density में घटाई हिस्सेदारी
हिस्सेदारी: 3.5% से घटाकर 2.7% की.
कमी: 0.8%

यह भी पढ़ें: 5 साल में ₹1 लाख बना ₹50 लाख! इस शेयर ने दिया 4900% का छप्‍परफाड़ रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी

पोर्टफोलियो में मौजूद दूसरे शेयर

कचोलिया के पास कई अन्य कंपनियों में भी हिस्सेदारी है, जो इस प्रकार है.

Agarwal Industrial – 4.3%
Fineotex Chemical – 2.6%
Safari Industries – 1.8%
Carysil – 3.5%
Beta Drugs – 12.5%

उनका यह पोर्टफोलियो दिखाता है कि वह अलग-अलग सेक्टर में निवेश कर जोखिम को संतुलित रखते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.